Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Peach Vs Plum: आडू और आलू बुखारा में कौन है ज्यादा हेल्दी? दोनों में अंतर और फायदे जानें
Peach Vs Plum : मानसून के मौसम में बाजार में कई मौसमी फल नजर आते हैं, जिनमें प्लम, आड़ू और चेरी जैसे फल प्रमुख हैं। हालांकि, बहुत से लोग इन फलों को लेकर भ्रमित रहते हैं। उन्हें लगता है कि ये एक जैसे फल हैं, जबकि इनकी बनावट, स्वाद और पोषण संबंधी खूबियां एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं।
खास बात यह है कि प्लम और आड़ू दोनों ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कौन-सा फल ज्यादा हेल्दी है? आइए जानते हैं दोनों की विशेषताएं और उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू।

आड़ू (Peach) के फायदे
आड़ू एक रसीला और मीठा फल है जो देखने में हल्के नारंगी और गुलाबी रंग का होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने वाला: आड़ू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
डिटॉक्सिफाई करने वाला: इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं और सूजन व दर्द को कम करते हैं।
फाइबर का अच्छा स्रोत: एक कप कटे हुए आड़ू में दिनभर की जरूरत का लगभग 10% फाइबर मिल जाता है। यह पेट को साफ रखने में मदद करता है।
नेत्रों के लिए फायदेमंद: आड़ू में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और ग्लूकोमा, मोतियाबिंद व रतौंधी जैसे रोगों के खतरे को घटाने में सहायक होता है।
आलू बुखारा (Plum) के फायदे
प्लम यानी आलूबुखारा आकार में छोटा, गोल और हल्के खट्टे-मीठे स्वाद वाला फल होता है। इसकी त्वचा पर सफेद परत होती है जो प्राकृतिक रूप से सुरक्षित होती है, लेकिन फल को खाने से पहले धोना जरूरी है।
इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है: प्लम में भी विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है।
एंटी-एजिंग गुण: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को उम्र के असर से बचाते हैं और चेहरे पर चमक बनाए रखते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद: प्लम का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए उपयोगी होता है।
पाचन में सहायक: प्लम फाइबर से भरपूर होता है, जो अपच, कब्ज, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर है।
एक प्लम की न्यूट्रीशनल वैल्यू
कार्बोहाइड्रेट: 7.54g
फाइबर: 0.9g
प्रोटीन: 0.46g
पोटेशियम: 103.62mg
विटामिन C: 6.3mg
विटामिन A: 227.70IU
फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम व अन्य मिनरल्स की भी हल्की मात्रा
एक आड़ू की न्यूट्रीशनल वैल्यू
कैलोरी: 58
प्रोटीन: 1g
फैट: 1g से कम
कार्बोहाइड्रेट: 14g
फाइबर: 2g
कोलेस्ट्रॉल और सोडियम: 0g
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
