Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Pet Ki Garmi Ke Lakshan: गर्मियों के मौसम में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। मुख्य रूप से इस सीजन में अधिकतर लोग पेट की गर्मी (Stomach Heat) से परेशान रहते हैं। पेट में गर्मी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर, गर्मी बढ़ने से यह परेशानी होती है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन, ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन, किसी स्वास्थ्य समस्या या खराब जीवनशैली के कारण भी पेट की गर्मी बढ़ने की संभावना होती है।

पेट में गर्मी बढ़ने के कारण व्यक्ति को पेट में जलन और दर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो पेप्टिक अल्सर जैसी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में, गर्मियों में पेट को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको पेट में गर्मी बढ़ने के लक्षण और इसे शांत करने के घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
पेट में गर्मी के लक्षण - Symptoms Of Stomach Heat In Hindi
- पेट में जलन
- पेट में दर्द और ऐंठन
- गैस और ब्लोटिंग
- उल्टी
- दस्त
- भूख कम लगना
- ज्यादा पसीना आना
पेट की गर्मी को कैसे कम करें? (How To Reduce Stomach Heat)
केला
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप केला खा सकते हैं। दरअसल, यह पेट में एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी और एसिडिटी को राहत मिल सकती है। नियमित रूप से केले का सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
सौंफ
पेट की गर्मी को कम करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, यह पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ावा देता है। साथ ही, पेट की गर्मी और जलन को शांत करने में भी मदद करता है। आप भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ खा सकते हैं या सौंफ का पानी पी सकते हैं।
छाछ
गर्मियों में पेट में गर्मी होने पर छाछ का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है।
पुदीना
पेट की गर्मी को दूर करने के लिए आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मेंथॉल होता है, जो पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, यह पेट की गर्मी को कम करता है। इसके लिए आप पुदीने के अर्क या चाय का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
