Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कंगना के हीरो रह चुके चिराग पासवान 41 की उम्र में ऐसे रहते हैं फिट, खुद शेयर किया सीक्रेट
Politician chirag kumar paswan Fitness: संसद में सांसद बनकर पहुंचने वाले सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग कुमार पासवान। वह बिहार की इस पार्टी के प्रमुख हैं। उन्होंने बिहार की पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर जीत हासिल की है।
चिराग कुमार पासवान एक और वजह से इन दिनों में चर्चा में है दरअसल उन्होंने 2011 में कंगना रनौत के साथ एक हिंदी फिल्म में भी काम किया था। अब ऐसे में दोनों एक्टर से नेता बने पॉलिटिशियन सुर्खियों में हैं। 41 साल के चिराग बहुत ही फिट और यंग नजर आते है। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल काम है। एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस सीक्रेट के बारे में बताया। आइए आज जानते है उनकी फिटनेस का राज।

डाइट पर फोकस करते हैं
चिराग ने कहा था, चुनाव के वजह से कुछ ज्यादा सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहा था लेकिन मैं अपनी डाइट पर थोड़ा ध्यान देता हूं। सुबह नाश्ते में वो बैंलेस्ड डाइट लेते है ताकि दिनभर कार्ब्स की पूर्ति हो सकें और शरीर एनर्जेटिक बना रहें। उन्होंने बताया कि वो पराठे नहीं खाते हैं लेकिन अभी इन दिनों वो पराठे ही खा रहे हैं क्योंकि कार्ब्स के लिए आलू और पराठे बेस्ट रहते हैं।
खाने में पसंद हैं ये चीजें
चिराग ने बताया कि उन्हें खाने में दाल चावल और आचार खूब पसंद हैं। वह दिन में इसे कितनी बार भी खा सकते हैं।
रोजाना एक घंटे करते हैं वर्कआउट
चिराग ने बताया है कि वो रोजाना एक घंटा अपने शरीर को देते है। उन्होंने कहा कि शाम हो या सुबह उन्हें जैसे ही समय मिलता है तो वह वर्कआउट करते हैं। दिल्ली में अगर होते हैं तो सुबह वरना पटना मे जब समय मिलता है तो वह वर्कआउट जरूर करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग ओर योग पर ज्यादा फोकस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications