Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
त्योहारों में जमकर खाई मिठाई-पकवान? इन 5 तरीकों से करें बॉडी को डिटॉक्स, पेट की सारी गंदगी होगी साफ
Post-Diwali Detox Tips: त्योहारों का बेसब्री से इंतजार हर किसी को रहता है। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्स्व का आज तीसरा दिन है। त्योहारों के मौके पर घरों में पूड़ी-कचौड़ी, समोसे, पकौड़े और तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। उत्सव की खुशियों में मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान लोग खूब चाव से खाते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में कई बार हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसका सीधा हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इन पकवानों में बहुत अधिक कैलोरी, चीनी और घी होता है, जो पाचन पर भारी पड़ सकता है। अगर आप भी त्योहारों के बाद थकान, भारीपन और ब्लोटिंग महसूस कर रहे हैं, तो अब आपको जरूरत है बॉडी डिटॉक्स करने की। अगर आपने भी दिवाली में ओवरईटिंग की है और अब बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे करें?
दिन की शुरुआत पानी से करें
त्योहारों में खाए गए तले, मीठे और मसालेदार खाने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में, इन्हें बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका है पानी। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। आप चाहें तो उसमें थोड़ा नींबू या शहद मिला लें। दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर अंदर से साफ रहेगा और एनर्जी बनी रहेगी।
हल्का और सादा भोजन खाएं
त्योहारों में भारी खाने के बाद कुछ दिन तक अपने पाचन को आराम देना जरूरी है। कोशिश करें कि आप सादा और हल्का भोजन लें, जैसे खिचड़ी, दाल-चावल, सूप या उबली सब्जियां। ये जल्दी पच जाते हैं और पेट को राहत देते हैं। साथ ही, अगर हो सके तो रात में लाइट डिनर लें और जल्दी खाएं।

डाइट में शामिल करें फाइबर
फल, हरी सब्जियां और सलाद जैसे फाइबर वाले फूड्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। दरअसल, फाइबर आपके पेट को साफ रखता है और पाचन को मजबूत बनाता है। इसके लिए आप आप सेब, पपीता, केला, पालक या गाजर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन टी या हर्बल ड्रिंक पिएं
हर बार दूध वाली चाय पीने की बजाय दिन में एक-दो बार ग्रीन टी या हर्बल टी लें। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से गंदगी निकालने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाते हैं। आप तुलसी, अदरक या दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
त्योहारों में आराम और खाने के बीच एक्सरसाइज गायब हो जाती है। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, बल्कि पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। रोजाना 20-30 मिनट टहलना, हल्का योग करना या सिर्फ स्ट्रेचिंग करना भी शरीर को एक्टिव कर देता है।
पर्याप्त नींद लें
डिटॉक्स सिर्फ खाने से नहीं, बल्कि अच्छी नींद से भी होता है। जब आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तब शरीर खुद को रिपेयर करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज होती है। इसलिए देर रात तक मोबाइल देखने की आदत छोड़ें और कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
