Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फिटनेस से फिट इंडिया तक, PM मोदी ने बताए वो 9 संकल्प जो बदल सकते हैं हर भारतीय की लाइफ
Fit India PM Modi Speech: 28 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक और गोवा दौरे पर थे। उन्होंने उडुपी में गीता का संदेश दिया और गोवा में 77 फीट ऊंची भव्य श्रीराम जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस खास मौके पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
उनका कहना है कि "स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का आधार होते हैं" और इसी सोच के साथ उन्होंने फिटनेस से लेकर डेली लाइफस्टाइल तक ऐसे 9 संकल्प बताए हैं, जो न सिर्फ हर व्यक्ति की दिनचर्या बदल सकते हैं बल्कि फिट इंडिया-स्वस्थ इंडिया के बड़े लक्ष्य की पूर्ति भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी 9 अपील देशवासियों से की।

बढ़ती बीमारियों के बीच PM की अपील
आज की तेज रफ्तार लाइफ में काम, तनाव, मोबाइल और गलत खानपान ने लोगों के जीवन पर गंभीर प्रभाव डाला है। मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और मानसिक थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पीएम मोदी के ये संकल्प न सिर्फ अस्वस्थ आदतों पर ब्रेक लगाने का रास्ता दिखाते हैं, बल्कि एक अनुशासित, सक्रिय और खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
पीएम ने देशवासयों 9 संकल्प दिलाए
1. जल संरक्षण- पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया के लिए जल संरक्षण करने की सलाह दी।
2. देश में एक पेड़ मां के नाम- पीएम मोदी ने हर देशवासी से देश के नाम एक पेड़ लगाने की अपील की।
3. देश के कम से कम एक गरीब का जीवन सुधारने का प्रयास- उन्होंने हर व्यक्ति से देश से एक गरीब का जीवन सुधारने का प्रयास करने की अपील की।
4. वोकल फॉर लोकल- प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की देशवासियों से अपील की।
5. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा- नेचुरल फार्मिंग को लेकर भी मोदी ने कहा की हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
6. स्वस्थ जीवनशैली अपनाना- बिगड़ती लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए पीएम ने कहा कि मिलेट्स को जीवन का हिस्सा बनाएं और तेल कम से कम इस्तेमाल करें।
7. योग को जीवन का हिस्सा बनाना- योग को रोग दूर करने का जरिया बताते हुए पीएम ने कहा कि सभी को योग की दिशा में आगे जाना चाहिए।
8. पांडुलिपियों के संरक्षण में सहयोग करना- प्रधानमंत्री ने सबसे अहम बात की और कहा कि हमें पांडुलिपियों के संरक्षण में सहयोग करना चाहिए जिसमें सरकार मदद कर रही है।
9. धार्मिक स्थलों का भ्रमण करें- प्रधानमंत्री ने हर देशवासी से कहा कि देश के 25 ऐसे स्थानों का दर्शन करना है जो हमारी विरासत से जुड़े हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
