Latest Updates
-
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
कौन हैं मेजर ऋषभ संब्याल? राष्ट्रपति के रहे ADC, अब क्यों लिया सेना से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट -
Kajari Teej 2026 Vrat Katha: कजरी तीज के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Kajari Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती सा प्रेम...इन संदेशों के साथ अपनों को दें कजरी तीज की शुभकामनाएं
नेजल पॉलीप्स सर्जरी से प्रियंका चोपड़ा नाक हो गई थी चपटी, जानिए इस बीमारी के बारे में
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल की वजह से बॉलीवुड-हॉलीवुड में सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में 'द हॉवर्ड स्टर्न' शो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनकी नाक के पोलिप्स की सर्जरी में हुई गलतियों के कारण उन्हें 'गहरे डिप्रेशन' में डाल दिया था।
शो के दौरान प्रियंका ने हावर्ड को बताया, 'यह एक डार्क फेज था', सर्जन ने उन्हें नाक के एक पोलिप्स को निकालने की सलाह दी थी। 'सर्जरी के दौरान सर्जनों की गलती से चेहरा पूरी तरह से अलग दिखने लगा और मैं एक डीप डिप्रेशन में चली गई'। नाक में पॉलिप्स का आखिर मतलब क्या होता है, इसके कारण और लक्षण क्या हैं?

क्या होता है नेजल पॉलिप्स
नेजल पॉलिप्स नरम, पेनलेस, नॉन कैंसरस गांठ होती है, जो कि नाक के भीतरी रास्ते में बढ़ने लगती है। इसका सटीक कारण पूरी तरह से समझा नहीं गया है, लेकिन इसका संबंध नाक के मार्ग और साइनस की पुरानी सूजन से जोड़ा जाता है। नेजल पालिप्स के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार से दिखाई देते हैं:
लक्षण
- बंद या बहती नाक
- पोस्ट-नेजल ड्रिप
- सुगंध और स्वाद का अनुभव कम हो जाना
- चेहरे में दर्द या दबाव
- खर्राटे लेना या स्लीप एपनिया
- आंख, नाक या गले में खुजली होना
- सिरदर्द
- निरंतर या बार-बार साइनस संक्रमण होना
ये होते है लक्षण होने पर कान, नाक और गले के डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर नेजल एंडोस्कोप या सीटी स्कैन का उपयोग करके नेजल पालिप्स का पता लगाएंगे।
नेजल पॉलिप्स का इलाज
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके नाक के मस्से यानी पोलिप्स कितने बड़े हैं। अगर इनका आकार छोटा है तो आपको कुछ भी महसूस नहीं हो सकता है। अगर इसकी वजह से समस्याएं हो रही है तो ये काम करें-
- सूजन को कम करने के लिए प्रिस्क्रिप्शन दवाएं
- आपके मस्से यानी को नेजल पॉलिप्स सिकोड़ने में मदद करने के लिए स्टेरॉयड नाक स्प्रे
- खारे पानी के साथ अपने साइनस को कम करें
- एंटिहिस्टामाइन्स
अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो बढ़े हुए मांस को सर्जरी से हटाने के लिए एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी कराई जाती है। इस सर्जरी में एक छोटी लचीली ट्यूब (एंडोस्कोप) का उपयोग किया जाता है, जिसके आगे एक छोटा सा कैमरा लगा होता है। इससे साइनस और नेजल केविटी को देखा जा सकता है। नाक के अंदर बढ़े हुए मांस या खराब टिश्यू को हटाने के लिए सर्जन छोटे उपकरणों का इस्तेमाल करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications