Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Ramadan 2024 : इफ्तारी के लिए खजूर खरीदते हुए न करें लापरवाही, जानें कैसे पता करें कौनसा है मीठा और फ्रेश
How to Pick Sweet and Fresh Dates for Iftar : इबादत का महीना रमजान शुरु हो चुका है। इस महीने मुस्लिम रोजा रखते हैं और इफ्तार के समय खजूर खाकर रोजा खोलते हैं। रोजा खोलते हुए खजूर खाना न सिर्फ रिवायत है बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। इसे रमजान के दौरान खजूर का महत्व खास हो जाता है।
इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इफ्तार के लिए खजूर खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें।

खजूर खरीदते हुए इन बातों का रखें विशेष ख्याल (How To Buy Fresh Dates)
- खजूरों को खरीदने से पहले छूकर देखें, अच्छी क्वॉलिटी के खजूर नरम और लचीले होते हैं।
- जब भी खजूर खरीदें तो रंग पर जरुर ध्यान दें, इनका रंग समान और साफ सा होना चाहिए, इसके अलावा ध्यान रखें कि इनमें धब्बे नहीं होने चाहिए।
अच्छी क्वॉलिटी के खजूरों से एक मीठी और ताजगी भरी सुगंध आती है। उसे पर
- सीलबंद और अच्छी कंपनी वाले खजूरों को चुनें, ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।
कैसे पता करें कि खजूर असली है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असली खजूर की मिठास बहुत ही प्राकृतिक होती है। इस बात का ध्यान रखें कि असली खजूर इतना मीठा नहीं होता कि इसमें शक्कर की तरह ची़ंटियां लग जाएं। अगर आपको खजूर के ईद-गिर्द चीटियां घूमती नजर आएं तो समझ जाए कि ये नकली है।
रंग से पता करें
खजूर की क्वॉलिटी पता करने के लिए आप इसे पानी में भिगोकर रखें अगर इसमें से रंग निकलने लगे तो आपको पता चल जाएगा कि इसमें नकली रंग की कोटिंग की गई है।
छूकर पता करें
असली खजूर छुहारे की तुलना में अधिक मोटे और रेशदार होते है। खरीदते वक्त अगर आपको खजूर हल्के से भी सूखे लगते हैं तो आप उसे ना ही खरीदें।
क्या खजूर जल्दी खराब हो जाते है? (How to Store Dates)
खजूर को अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह जल्दी खराब नहीं होते हैं। इसके लिए खजूर को अगर ठंडे और सूखे जगह पर रखने पर यह लंबे समय के लिए चलते हैं।
सबसे पवित्र माना जाता है अजवा खजूर
खजूरों की वैसे तो कई तरह के प्रकार आपको मिल जाएगे, लेकिन सबसे पवित्र अजवा खजूर माना जाता है। ये आकार में छोटे और काले रंग के होते हैं। ये इनकी पहचान होती है। मान्यताओं के मुताबिक इसके पौधे को सबसे पहले मोहम्मद पैगंबर साहब ने अपने हाथों से लगाया था। अजवा खजूर का बाग सऊदी अरब में केवल मदीना में है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications