Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्सरसाइज करने के बाद भी इन कारण से बढ़ता है वजन
खुद को अधिक बेहतर बॉडी शेप में देखने के लिए हम सभी कड़ी मेहनत करते हैं। खाने के साथ-साथ घंटों वर्कआउट करके पसीना बहाते हैं, जिससे बॉडी अधिक टोन्ड नजर आए। लेकिन अगर आप लगातार वर्कआउट करते हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ता ही जा रहा है तो आपका परेशान होना लाजमी है। लेकिन परेशान होने की जगह आपको यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि वास्तव में ऐसा किन वजहों से हो रहा है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वर्कआउट करना बॉडी की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने और बॉडी शेप को बेहतर बनाने में मददगार है। लेकिन अगर आपको मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो वर्कआउट के बाद वजन को बढ़ा सकते हैं-
मसल्स का बढ़ना
जब आप वर्कआउट करना शुरू करते हैं तो इससे मसल्स गेन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि, आप कितना मसल्स मास गेन करते हैं, यह आपकी डाइट और वर्कआउट पर निर्भर करता है। खासतौर से, जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट करते हैं और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेते हैं तो इससे आपके मसल्स मास में अधिक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में जब आप वेट मशीन पर अपना वजन चेक करते हैं तो आपका वजन कम होने की जगह बढ़ा हुआ नजर आता है। आप शरीर में चर्बी को भले ही कम कर रहे हैं, लेकिन आपका मसल्स मास वास्तव में बढ़ रहा है। यह यकीनन आपके लिए एक अच्छा संकेत है।
सप्लीमेंट का सेवन करना
अगर आप वर्कआउट के बाद भी अपना वजन बढ़ते हुए नोटिस कर रहे हैं तो हो सकता है कि पोस्ट वर्कआउट के रूप में आप किसी सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हों। इससे आपको कुछ हद तक वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, अधिकतर एथलीट कसरत के बाद ऐसे सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं। कार्ब्स मसल्स के ग्लाइकोजन के साथ पानी को रिस्टोर करने में मदद करते हैं। यह एक नॉर्मल और हेल्दी रिकवरी प्रोसेस है। इसलिए, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि, कभी भी किसी सप्लीमेंट को खुद से लेना शुरू ना करें।
वर्कआउट के बाद वाटर रिटेंशन
अगर आपको वर्कआउट के बाद अपना वजन कम होते हुए दिख रहा है तो हो सकता है कि पसीने के कारण आपकी बॉडी से वाटर लॉस हो रहा हो। ठीक इसी तरह, अगर आपको वजन बढ़ा हुआ दिख रहा है तो यह वाटर रिटेंशन के कारण हो सकता है। आमतौर पर ऐसा अक्सर एक्सरसाइज के बाद होता है। शायद यही कारण है कि लोग डायूरेटिक्स का सेवन करते हैं, जो बॉडी के सिस्टम से पानी को बाहर निकाल देता है। ऐसे में आपका वजन तो कम होता है, लेकिन केवल कुछ समय के लिए ही। इससे आपकी बॉडी कॉम्पाजिशन में कोई चेंज नहीं होता है।
खाने को रिवार्ड के रूप में लेना
यह एक कॉमन मिसटेक है, जिसे हम अक्सर दोहराते हैं। कई बार हम वर्कआउट करते हैं और उसके बाद जरूरत से कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। हमें लगता है कि वर्कआउट से हमें कैलोरी बर्न कर ली है, तो ऐसे में थोड़ा ज्यादा खाने से कुछ नहीं होता है। लेकिन आपकी यही सोच लगातार वजन बढ़ाती है। यह हमारा डिफ़ॉल्ट बन जाता है कि हम बर्न की जाने वाली कैलोरी से अधिक का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इसलिए, जितना हो सके अनहेल्दी स्नैक्स के बजाय फलों और सब्जियों के सेवन पर अधिक फोकस करें। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो ऐसे में अपने प्री-वर्कआउट, पोस्ट वर्कआउट के साथ-साथ फुल डे मील के बारे में डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
