Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जानिए इसका कारण और राहत पाने के उपाय
Causes Of Excessive Body Heat: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इतनी भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होती है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और आंखों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्मियों में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आपने नोटिस किया होगा कि हम में से कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें जरूरत से ज्यादा ही गर्मी लगती है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी क्यों लगती है? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कुछ लोगों को अधिक गर्मी क्यों लगती है?

कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?
अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है, तो इसका कारण शरीर का तापमान हो सकता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का तापमान लगभग 98.6°F या 37°C होना चाहिए। हमारा शरीर स्वयं ही शरीर के अंदर के तापमान को कंट्रोल भी करता रहता है। इस प्रक्रिया को थर्मोरेगुलेशन कहते हैं। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिनमें शरीर का तापमान बढ़ने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में, आपको दूसरों की तुलना में अधिक गर्मी लगती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हमारे शरीर का रक्त परिसंचरण तंत्र तापमान का मुख्य नियामक है। जब शरीर में ब्लड वेसेल्स फैलती हैं, तो इससे ब्लड फ्लो अधिक हो जाता है। ब्लड सर्कुलेट तेज रफ्तार से होने के कारण शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। ऐसी स्थिति में आपको अधिक गर्मी लग सकती है।
ज्यादा गर्मी लगने के अन्य कारण
तेज मेटाबॉलिज्म: कुछ लोगों का मेटाबोलिज्म काफी तेज होता है, जिससे उनके शरीर में अधिक ऊर्जा पैदा होती है। इसकी वजह से भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
ज्यादा तेल-मसाले का सेवन: जो लोग अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करते हैं, उनकी हार्ट गति बढ़ जाती है, जिससे ज्यादा गर्मी लगती है।
हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में हार्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज, गर्भावस्था, पीसीओएस या पीरियड्स के दौरान ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है।
थायराइड: थायराइड की समस्याएं भी तापमान को नियंत्रित करने में दिक्कत पैदा कर सकती हैं। थायराइड की बीमारी से ग्रसित मरीजों को भी ज्यादा गर्मी महसूस होती है।
हाइड्रेशन की कमी: शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
स्ट्रेस: स्ट्रेस और मानसिक समस्याओं की वजह से ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में शरीर के मुख्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे ज्यादा गर्मी लगने लगती है।
अत्यधिक दवाओं का उपयोग: जो लोग अत्यधिक दवाइयां जैसे एंटीबायोटिक, एंटी-डिप्रेसेंट्स और ब्लड प्रेशर की दवाएं खाते है, उन्हें भी ज्यादा गर्मी लगती है।
धूम्रपान और शराब का सेवन: धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करने के कारण भी गर्मी ज्यादा लगती है।
गर्मी से बचने के उपाय
- गर्मी से राहत पाने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि कूलिंग चीजों का सेवन करते रहें।
- गर्मियों के मौसम में आपको गाढ़े रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। शरीर को ठंडा रखने के लिए सूती और ढीले कपड़े ही पहनें।
- अत्यधिक कॉफी और कैफीन वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
- गहरी सांस लें और हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें।
- कुछ देर के लिए पैरों को ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इससे आपको गर्मी से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
