Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम
PCOS Renamed As PMOS: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) आज के समय में महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली समस्याओं में से एक मानी जा रही है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, तनाव और हार्मोनल असंतुलन जैसी वजहों के कारण बड़ी संख्या में युवा महिलाएं इस परेशानी का सामना कर रही हैं। कई वर्षों तक इस बीमारी को PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome (PMOS) रखा गया है।

यह बदलाव केवल नाम बदलने के लिए नहीं किया गया, बल्कि इसके पीछे बीमारी को बेहतर तरीके से समझाने की बड़ी वजह बताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराना नाम इस समस्या की पूरी तस्वीर नहीं दिखाता था, क्योंकि यह सिर्फ ओवरी तक सीमित नहीं है। यह हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और शरीर के कई महत्वपूर्ण सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। इसी कारण लंबे समय से हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके नाम में बदलाव की मांग कर रहे थे।
क्यों बदला गया बीमारी का नाम?
Polycystic Ovary Syndrome का नाम बदलकर Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome (PMOS) रखने के पीछे मकसद सिर्फ नया नाम देना नहीं, बल्कि बीमारी को सही तरीके से समझाना है। विशेषज्ञों का मानना था कि पुराना नाम इस समस्या की पूरी गंभीरता और शरीर पर पड़ने वाले असर को स्पष्ट नहीं कर पाता था। इस बदलाव के लिए दुनियाभर के डॉक्टरों, मरीजों और मेडिकल संस्थाओं की राय ली गई। लंबे समय तक रिसर्च, सर्वे और विशेषज्ञों की चर्चा के बाद नए नाम पर सहमति बनी। माना जा रहा है कि इससे बीमारी की पहचान और इलाज को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
सिर्फ ओवरी नहीं, पूरे शरीर पर असर
पुराने नाम को सुनकर अक्सर लोगों को लगता था कि यह केवल ओवरी में सिस्ट बनने की समस्या है, जबकि असल में यह हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और एंडोक्राइन सिस्टम से जुड़ी जटिल स्थिति है। जबकि, नया नाम लोगों को इस बात को समझने में मदद करता कि यह सिर्फ पीरियड्स या ओवरी तक सीमित बीमारी नहीं है, बल्कि हार्मोनल और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी है।
गलतफहमियां होंगी कम
विशेषज्ञों के अनुसार नए नाम से महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और लोग इसे गंभीरता से समझ पाएंगे। इससे समय पर जांच, सही इलाज और लाइफस्टाइल सुधार पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा। साथ ही। "सिर्फ ओवरी में सिस्ट" वाली गलतफहमी भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
PMOS का मतलब क्या है?
पॉलीएंडोक्राइन का मतलब यह बीमारी शरीर के कई हार्मोन्स को प्रभावित करती है। मेटाबॉलिक का मतलब है कि इसका असर वजन, ब्लड शुगर और इंसुलिन पर भी पड़ता है। ओवेरियन इस बात को स्पष्ट करता है कि यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ और ओव्यूलेशन से जुड़ी समस्या है। वहीं, सिंड्रोम का मतलब कई लक्षणों का एक साथ दिखाई देना। आम भाषा में कहें तो PMOS एक ऐसी हार्मोनल और मेटाबॉलिक समस्या है जो महिलाओं की पीरियड्स, फर्टिलिटी, वजन, स्किन और मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है।
PMOS के लक्षण क्या हो सकते हैं?
Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome से पीड़ित महिलाओं में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, चेहरे या शरीर पर जरूरत से ज्यादा बाल आने लगते हैं और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अचानक वजन बढ़ना, गर्भधारण में परेशानी, थकान, तनाव, एंग्जायटी और मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक यह समस्या रहने पर डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
