Latest Updates
-
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है?
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका
Right Way To Take Thyroid Medicine: आजकल थायराइड की समस्या काफी आम हो गई है। खासकर महिलाओं में इसके मामले पुरुषों की तुलना में अधिक देखने को मिलते हैं। थायराइड की परेशानी होने पर डॉक्टर दवा लेने की सलाह देते हैं, लेकिन सिर्फ दवा लेना ही काफी नहीं है। थायराइड की दवा को सही समय और सही तरीके से लेना भी उतना ही जरूरी है। अगर थायराइड की दवा गलत तरीके से ली जाए, तो शरीर में इसका अवशोषण प्रभावित हो सकता है और दवा का असर कम हो सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि थायराइड की दवा कब और कैसे लेनी चाहिए। आइए, इस लेख में डॉ अणिमा शर्मा, कंसल्टेंट-एंडोक्रिनोलॉजी, डायबिटीज और मेटाबोलिक मेडिसिन, नारायणा अस्पताल, से जानते हैं थायराइड की दवा लेने का सही तरीका -

सुबह खाली पेट लें दवा
थायराइड की दवा सुबह उठने के बाद खाली पेट लेना बेहतर माना जाता है। इसे सादे पानी के साथ लें। खाली पेट दवा लेने से इसके शरीर में सही तरह से अवशोषित होने में मदद मिलती है।
दवा लेने के बाद 30-45 मिनट तक कुछ न खाएं-पिएं
थायराइड की दवा लेने के तुरंत बाद चाय, कॉफी या नाश्ता नहीं करना चाहिए। दवा लेने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट का अंतर रखें। इससे दवा को शरीर में अच्छी तरह अवशोषित होने का समय मिलता है।
रोज एक ही समय पर लें
थायराइड की दवा रोज लगभग एक ही समय पर लेना जरूरी है। इससे शरीर में हार्मोन का स्तर संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है और दवा का असर भी बेहतर तरीके से हो सकता है।
दूध या जूस के साथ दवा न लें
थायराइड की दवा हमेशा सादे पानी के साथ लें। इसे दूध, जूस या कॉफी के साथ लेने से दवा के अवशोषण पर असर पड़ सकता है।
डॉक्टर की सलाह के बिना डोज न बदलें
थायराइड की दवा की डोज शरीर की जरूरत के अनुसार तय की जाती है। इसलिए इसे अपनी मर्जी से कम या ज्यादा न करें और न ही बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद करें। समय-समय पर TSH की जांच करवाकर डॉक्टर से दवा की डोज के बारे में सलाह लेते रहें।
थायराइड की दवा लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर आप आयरन या कैल्शियम की सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो इन्हें थायराइड की दवा के साथ न लें। दोनों के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर रखें, क्योंकि ये दवा के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं।
- बहुत ज्यादा फाइबर वाली डाइट लेने से भी थायराइड की दवा के असर पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए फाइबर का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
- सोया प्रोडक्ट्स और गोइट्रोजन वाली चीजों जैसे गोभी, ब्रोकली, मूली और सरसों का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। इन्हें पकाकर खाना बेहतर माना जाता है।
- इसके अलावा, चाय और कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय पदार्थों का बहुत अधिक सेवन करने से बचें। ज्यादा कैफीन भी दवा के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं।
- थायराइड की दवा को अपनी मर्जी से बंद, कम या ज्यादा न करें। नियमित रूप से TSH की जांच करवाते रहें और दवा से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
