Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Weight Loss Tips: सिर्फ रोटियां ही नहीं बनाता है बेलन, पेट की चर्बी भी कर देता है गायब, जानें कैसे
Belan Exercise For Weight Loss: बेलन हम सबके घर की सबसे जरुरतमंद चीजों में से एक हैं। कभी आपने सोचा है कि रोटी को गोल शेप देने वाला बेलन आपकी बॉडी को भी शेप में ला सकता है। आप इसके इस्तेमाल से अलग-अलग एक्सरसाइज कर सकती हैं, जिससे आपकी शरीर का एक्सट्रा फैट पिघलकर आपकी बॉडी को परफेक्ट शेप में ले आएगा। इसे रोलिंग पिन एक्सरसाइज भी कहते हैं।
जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, तो बिना देर किए चलिए जानते हैं। ये एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए काफी काम की हैं, जो घर के कामों के चलते फुर्सत ही निकाल पाती हैं।
बताते है आपको दो ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में जो आपका वजन कम करने के साथ ही कमर और गले के दर्द से भी निजात दिलाता है।

नेक और शोल्डर एक्सरसाइज
अधिकांश लोगों की तरह यदि आपके भी शोल्डर यानी कंधे में तनाव रहता है तो ये बेलन एक्सरसाइज आपके काम की हो सकती है। जो लोग डेस्क पर अधिक काम करते हैं वे इस एक्सरसाइज को परफॉर्म कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज में बेलन को आपको अपने सिर के पीछे की ओर रखना है और दबाव डालते हुए बेलन को ऊपर व नीचे की ओर रोल करना है। इससे नेक यानी गर्दन की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है और दर्द में आराम मिलता है। कुर्सी से चिपके हुए लोगों के लिए ये एक्सरसाइज बहुत काम की हैं। इससे टेक नेक की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
पतले हाथों के लिए एक्सरसाइज
रोटी बनाते समय प्लेटफॉर्म से थोड़ी दूरी बनाकर खड़े हो जाएं।फिर दोनों हाथों से बेलन को पकड़ लें और घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें। ऐसा करते समय दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से हाथ और पैर दोनों की मांसपेशियों में खिचांव होगा। इस एक्सरसाइज को 8-10 बार दोहराएं।
कमर का वजन होगा तेजी से कम
दाएं हाथ में बेलन पकड़ें, इसके बाद दाएं हाथ को नीचे से ऊपर और फिर बाएं हाथ को ऊपर से नीचे पीठ की तरफ ले जाइए। अब आप बेलन को दोनों हाथों से पकड़ लीजिए। अब आप अपने दोनों हाथों को एक बार ऊपर फिर नीचे की तरफ स्ट्रेट करें। इस एक्सरसाइज को आप 5 से 6 बार करिए। सबसे पहले आप सीधी खड़ी हो जाइए, फिर दोनों हाथों से बेलन को पकड़ लीजिए। अब आप बेलन पकड़े हाथों को कमर की दायीं ओर स्ट्रेच करिए फिर बाईं ओर। ऐसा करने से कमर की मांसपेशियों पर असर पड़ेगा और फैट कम होना शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया को 25 से 30 बार दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
