Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weight Loss Tips : साबूदाना खिचड़ी या आलू चाट, उपवास में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?
Sabudana Khichdi vs Aloo Chaat : सावन का महीना भक्ति, श्रद्धा और शुद्धता का प्रतीक होता है। इस पवित्र समय में कई लोग व्रत-उपवास रखते हैं और अपने भोजन में हल्का, सात्विक और पौष्टिक आहार शामिल करते हैं। ऐसे में साबुदाना खिचड़ी और आलू चाट दो ऐसे फास्टिंग डिश हैं जो स्वाद में तो लाजवाब होते हैं, लेकिन सेहत के नजरिए से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है, यह जानना जरूरी है।
अक्सर लोग साबुदाना खिचड़ी को हेल्दी मानकर ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि आलू चाट को सिर्फ एक स्वादिष्ट स्नैक समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। पर क्या वाकई ऐसा है? अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं या उपवास के दौरान भी हेल्दी रहने की चाह रखते हैं, तो आपको मालूम होना चाहिए कि हेल्दी फास्टिंग के लिए आपके लिए कौनसा ऑप्शन सही साबित हो सकता है?

साबुदाना खिचड़ी खाने के फायदे और नुकसान
साबुदाना यानी टैपिओका पर्ल्स, मूंगफली, घी और हल्के मसालों के साथ तैयार की गई खिचड़ी उपवास में लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करती है। यह व्रत का पारंपरिक और भरपेट भोजन माना जाता है। लेकिन पोषण की दृष्टि से देखें तो इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी अधिक होती है।
प्रति 1 सर्विंग (250 ग्राम) की न्यूट्रिशियन वैल्यू
- कैलोरी: लगभग 665 kcal
- फैट: 32 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स: 86 ग्राम
- साबूदाना लगभग 83% शुद्ध कार्बोहाइड्रेट होता है।
- इसमें विटामिन और मिनरल्स नगण्य मात्रा में होते हैं।
- 100 ग्राम साबूदाना में प्रोटीन 1 ग्राम से भी कम होता है।
- फाइबर की मात्रा भी बहुत कम (1 ग्राम से कम) होती है।
इसमें मौजूद घी और मूंगफली इसे और ज्यादा फैटी बना देते हैं। अगर आप वजन घटाने की प्लानिंग कर हैं, तो यह आपके लिए भारी विकल्प हो सकता है।
आलू चाट में होती है इतनी कैलोरी
आलू चाट को उबले हुए आलू, नींबू का रस, हरी मिर्च, सेंधा नमक और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है। यह आमतौर पर तली हुई न होकर उबली हुई होती है, जिससे यह अपेक्षाकृत हल्की होती है।
प्रति 1 सर्विंग (200 ग्राम) की न्यूट्रिशियन वैल्यू
- कैलोरी: लगभग 350-400 kcal
- फैट: 11.55 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स: 43 ग्राम
हालांकि आलू चाट में कार्ब्स होते हैं, लेकिन साबुदाना की तुलना में यह काफी हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। इसमें फैट की मात्रा एक तिहाई ही होती है, जो इसे हेल्थ-कॉन्शियस लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। जबकि साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा आलू चाट से लगभग 5 गुना ज़्यादा होती है। ऊपर से जब इसमें मूंगफली और आलू मिलाकर खिचड़ी बनती है, तो यह एक हाई कैलोरी डिश बन जाती है।
निष्कर्ष
यदि आप केवल पेट भरने और स्वाद के लिए खा रहे हैं, तो साबुदाना खिचड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन यदि आप फिटनेस गोल्स या वेट लॉस की ओर ध्यान दे रहे हैं, तो आलू चाट एक स्मार्ट, लो-कैलोरी और हेल्दी विकल्प है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
