Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
लिवर पर बुरा असर डा़ल सकता है बादाम, सदगुरू से जानें खाने का सही तरीका
क्या आप भी उन लोगों में है जो अपनी सेहत को गंभीरता से लेते है। और उसकी भलाई के लिए हर वो चीज अपनी डाइट में शामिल करते है जो आपके शरीर के विकास के लिए जरूरी है। देखा जाए तो ऐसी बहुत सारी चीजें है जिन्हें हम आंख बंदकर के या यूं कहें बिना किसी एक्सपर्ट गाइडेंस के अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते है। जैसे कि बादाम।

बादाम न्यूट्रीशंस का भंडार माना जाता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है इसका गलत तरीके से सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरू जग्गी वासुदेव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बादाम को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है नहीं तो ये लिवर के लिए शराब से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित सकता है। आइए जानते है कैसे -
बचपन से हम ये सुनते आए है कि बाहरी ताकत से ज्यादा अंदरूनी ताकत मायने रखती है। और इसके लिए एक्सपर्ट हर रोज़ ड्राइ फ्रूटस का सेवन करने की सलाह देते है। बादाम भी इन्हीं में शामिल है। क्यूंकि इसमें कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं। लेकिन अगर बादाम को गलत तरीके से खाया जाए तो ये कैंसर का कारण भी बन सकता हैं। इसलिए ये जरूरी है कि इसे सही तरीके से खाया जाए ताकि इसे खाने का फायदा हो।
सदगुरु के इंस्टाग्राम पर लगभग कई मिलियन फॉलोवर हैं और वे आए दिन वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार सदगुरु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्हें लिखा है, "बादाम खाने का सही तरीका। " सदगुरु ने बताया कि बादाम खाने का सही तरीका ये है कि उसे भीगो कर खाया जाए, क्योंकि इस तरह के नट्स का खुद की रक्षा करने का अपना अलग मैकेनिस्म होता है।
भीगे बादाम खाने के फायदे
सूखे बादाम को चबाने में दिक्कत होती है। जबकि भिगोने से वे नरम और रसदार हो जाते है। रातभर गर्म पानी में भिगाने से बादाम में फाइटिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। एक बात और है कि भीगे हुए बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते है जो टाइट-2 डायबिटीज वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा मैग्नीशियम हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
बादाम छीलकर खाए
अगर आप भी बादाम को बिना छिले खाते है तो बतादें कि ये इसे खाने का सही तरीका नहीं है। एक्सपर्ट इसे हमेशा छिलकर खाने की सलाह देते है। दरअसल अगर आप बादाम को बिना छिले खाएंगे तो इससे खून में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। एक बात ये भी है कि इसका जो छिलका होता है उसमें टैनिन होता है जो शरीरक में न्यूट्रीशंस को एब्जॉर्ब होने से रोकता है। लेकिन अगर आप इसके छिलके को उतार कर खाएंगे तो आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रीशंस बराबर मात्रा में मिलेगा।
एक दिन में कितने बादाम खा सकते है
चीज चाहे कोई भी हो हर एक की अति खराब है। एक रिसर्च के मुताबिक, एक स्वस्थ इंसान एक दिन में 1 मुट्ठी बादाम खा सकता है, यानि करीब 50 से 56 ग्राम बादाम आप एक दिन में खा सकते हैं। वहीं 4 साल से बड़े बच्चों को आप दिन में 3-4 बादाम भिगोकर खिला सकते हैं।
बादाम खाने का सही समय क्या है
अगर आप बादाम खाने का भरपूर फायदा लेना चाहते है तो इसे सुबह खाली पेट खाए। बल्कि शाम को स्नैक्स में भी आप बादाम खाना चाहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications