Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा रूथ प्रभु, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होने बताया कि उन्हें मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला है। जिसका पिछले कुछ महीने पहले से इलाज चल रहा है। सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी इस पोस्ट में खुलासा करते हुए बताया कि उनकी ऑटोइम्यून स्थिति को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। इसी के साथ सामंथा ने अपनी हेल्थ अपडेट को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि डॉक्टरों को विश्वास है कि वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी।
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यशोधा ट्रेलर के लिए आप लोगों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी थी। यह प्यार और कनेक्शन ही है जो मैं आप सभी के साथ शेयर करती हूं, जो मुझे लाइफ में आने वाली मुश्किलों से लड़ने के लिए ताकत देता है। कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था। मैं इस बीमारी से ठीक होने के बाद आप लोगों से शेयर करन की सोच रही थी।

लेकिन मुझे ठीक होने में मेरी अपेक्षा से थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है। मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा मजबूत बने रहने की जरूरत नहीं होती है। इस बात को स्वीकार करना एक ऐसी चीज है जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं। डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगी। मेरे पास अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं .... शारीरिक और भावनात्मक रूप से ... और यहां तक कि जब ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, तो भी किसी तरह वह पल बीत जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के करीब एक दिन और हूं।
आई लव यू.. ️ये समय भी बीत जाएगा।
मायोसिटिस क्या है?
मायोसिटिस, जिस स्थिति में सामंथा का इलाद किया जा रहा है। वह एक नहीं, बल्कि आपके शरीर की कई स्थितियों के एक समूह को दिखाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो आपके इम्यून सिस्टम की मांसपेशियों पर हमला करने के लिए मजबूर करता है। यह रोग एक या अधिक कई स्थितियों के कारण हो सकता है। जो मांसपेशियों में सूजन का कारण बनता है। इस बीमारी में मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महशूस होती है। जो समय के साथ और ज्यादा खराब हो जाता है। कोई व्यक्ति ज्यादा यात्रा कर सकता है या बहुत ज्यादा चलते चलते गिर सकता है या कुछ न करने के बाद भी थकान महसूस कर सकता है।
इस स्थिति में कमजोरी के अलावा, अन्य लक्षणों में आमतौर पर दाने, थकान, हाथों पर स्किन का मोटा होना, निगलने और सांस लेने में परेशानी आने के साथ-साथ कमजोरी महसूस होना, मांसपेशियों में बहुत ज्यादा दर्द होना शामिल है।
Image Credit: Instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications