Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
Sawan Somwar Vrat: कैसा हो सावन सोमवार के व्रत का खाना! जानें व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं?
Sawan Somwar Vrat Mein Kya Khana Cahiye: 10 जुलाई 2023 से सावन का पहला सोमवार शुरु हो गया है। इस दिन शिव के प्रति आस्था रखने वाले लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करके उनके लिए उपवास रखेंगे। कुछ लोग फलाहारी रखते हैं, तो कुछ निर्जला, तो कई लोग पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम के समय में अन्न को ग्रहण करके व्रत को तोड़ेंगे।
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन सोमवार का व्रत रखने वाले को खानपान से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए ताकि किसी भूलवश उनका व्रत खंडित न हो जाएं। यहां आज हम जानेंगे कि इस बार सावन में पूरे 8 सोमवार पड़ रहे हैं, तो व्रत के दौरान लोगों को क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

आलू भी खा सकते हैं
सावन के व्रत में आलू को उबालकर इनका सेवन किया जा सकता है। इसे सिर्फ सेंधा नमक के साथ इनका सेवन करें। लेकिन बार-बार भी ना खाएं, शाम के समय एक बार इनका सेवन करें।
फलों का सेवन करें
सावन सोमवार के व्रत में आसानी से फलो का सेवन किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग व्रत में फलाहार ही करते हैं क्योंकि व्रत के लिए ये सबसे उत्तम आहार माना जाता है।
साबुदाना
व्रत में खाई जाने वाला साबूदाना का भी सावन के व्रत के दौरान इसका सेवन किया जा सकता है। इसे आप खीर या फिर खिचड़ी के रुप में का सकते हैं।

छाछ पीएं
डायजेशन सही रखने के लिए दोपहर में व्रत छोड़ने पहले या फलाहारी का सेवन करने से पहले 1 गिलास छाछ में भुना जीरा मिलकर पी सकते हैं। इसके 1-2 घंटे बाद लंच में एक कटोरी सलाद के साथ साबुदाना की खिचड़ी खा सकते हैं। सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
पेठा
सावन सोमवार व्रत के दौरान पेठे का भी सेवन किया जा सकता है। दरअसल, ये भी एक तरह का फल है इसलिए इसे उपवास के दौरान खाया जा सकता है।
शाम को पीएं हर्बल चाय
पूरे दिन व्रत के बाद रात को सोने से पहले सौंफ और अजवाइन की चाय पीएं। यह खाना पचाने के साथ ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी से छुटकारा दिलाती है।
इनसे बनाएं व्रत के दौरान दूरी
नमक से दूर रहें
सावन के व्रत में सामान्य नमक का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत में नमक खाने की साफ मनाही होती है। ऐसे में आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। सादा नमक खाने से व्रत खंडित हो जाता है।

आटा का सेवन न करें
अगर आप भी सावन का व्रत कर रहे हैं, तो आपको आटा नहीं खाना चाहिए। आटे से बनी चीजों के सेवन से व्रत खंडित हो जाता है, इसलिए व्रत में आटे के सेवन से दूर रहना चाहिए।
मसालेदार खाना
सावन सोमवार में गलती से भी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि व्रत के दौरान मसालों को ग्रहण करने से व्रत खंडित हो जाता है क्योंकि यह तामसिक भोजन में आता है। इसलिए व्रत में मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।
बेसन से दूर रहें
सावन के व्रत में बेसन का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भी अन्न में आता है। अगर आप सावन सोमवार में बेसन से बनी चीजें खाते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाएगा। इसलिए व्रत में बेसन से दूरी बनानी चाहिए।
प्याज और लहसुन से परहेज करें
सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है। इसलिए सावन आते ही आमत्तौर पर प्याज-लहसुन का इस्तेमाल घरों में नहीं किया जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications