Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इस योगासन को गलत तरीके से करने से शहनाज गिल को हुई थी स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, जानें सावधानी
Shehnaaz Gill Advised By Doctors To Not Practice Yoga: हेल्दी और यंग रहने के लिए योगाभ्यास सबसे अच्छा तरीका है। प्राचीन समय से ही लोग सुडौल शरीर और स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लेते आ रहे हैं। लेकिन आप जानते हैं कि गलत तरीके से योग करना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसा ही कुछ हुआ है एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ।
गलत योगासन करने की वजह से डॉक्टर ने एक्ट्रेस शहनाज गिल को योग न करने की सलाह दी है, यह चौंकाने वाली बात खुद एक्स्ट्रेस ने देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के हालिया एपिसोड में शेयर की है। शो में शहनाज ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के सामने अपनी योगा मिस्टेक के बारे में खुलकर बात की। आइए आपको भी बताते है कि योग करते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी हैं।

शहनाज कभी भी नहीं कर पाएंगी ये योगासन
दरअसल, शहनाज ने हाल ही में एक महीने के योग सेशन में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने हलासन का अभ्यास किया, जिसके बाद उन्हें कमर में इंजरी हो गई थी। इस आसन को करने के बाद उनकी स्पाइनल कॉर्ड में समस्या हो गई थी। आसन को करने के दौरान उनका पैर उनके सिर के उपर आ गया था, जिस कारण उनकी कमर में चोट लग गई थी और उनकी C3 और C5 स्पाइनल कॉर्ड प्रभावित हो गई थी।
हलासन योग क्या है?
हलासन को हल आसन के नाम से भी जाना जाता है. यह एक उल्टा योग आसन है जिसमें शरीर हल का आकार लेता है! आमतौर पर जिन लोगों की गर्दन या रीढ़ की हड्डी में चोट होती है उन्हें यह योग करने की सलाह नहीं दी जाती है, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है उन्हें भी इसका अभ्यास न करने की सलाह दी जाती है।
हलासन करते समय न करें ये गलतियां
- हलासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इस आसन को करने के दौरान गलतियां करते हैं।
- इस आसन को करने के दौरान सिर पर ज्यादा जोर न लगाएं। इससे सिर पर प्रेशर पड़ता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है।
- इस आसन को करने के दौरान अपने हाथों को कमर पर रखें। इससे कमर को सपोर्ट मिलता है, जिससे इंजरी होने का खतरा भी कम होता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान इस आसन करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
