Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या रात में बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए अच्छा है? जानें चौंकाने वाले 7 फायदे
Health Benefits Sleep Without Cloth: जब भी हम ऑफिस से या बाहर से आते हैं तो सबसे पहले भारी भरकम कपड़े उतारकर हल्के और ढीले ढाले कपड़े पहनते हैं। कई लोग को अंडरगारमेंट्स भी आते ही उतार देते हैं। वहीं कुछ लोगों की रात को बिना कपड़ों के सोने की आदत होती है। क्या आप भी रात को बिना कपड़ों के सोते हैं या फिर कभी ऐसा करने का सोचा है? हां बहुत से लोगों के लिए यह एक अजीब या हिचकिचाने वाली बात हो सकती है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स और कई रिसर्च में पाया गया है कि न्यूड स्लीपिंग यानी बिना कपड़ों के सोना शरीर और मन दोनों के लिए कई फायदे लेकर आता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए लाभकारी होता है।
हालांकि, जहां इसके फायदे हैं वहीं कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, रात में बिना कपड़ों के सोने के फायदे और नुकसान, ताकि आप खुद तय कर सकें कि यह आदत आपके लिए कितनी फायदेमंद है और कब सावधानी बरतनी चाहिए।
बिना कपड़ों के सोने के फायदे (Benefits of Sleeping Nude)
बेहतर नींद
रात को बिना कपड़ों के सोने से बेहतर नींद आती है। एक्सपर्ट के अनुसार, इससे शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से नियंत्रित होता है जिससे गहरी नींद आती है।

तनाव कम होता है
बहुत कम लोगों को पता होगा कि रात को बिना कपड़ों के सोने से कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है, जिससे तनाव घटता है। अगर आपको भी स्ट्रेस रहता है तो रात को बिना कपड़ों के सोएं और पाएं राहत।
हार्ट की हेल्थ सही रहती है
अक्सर कहा जाता है सुबह के समय हार्ट अटैक क खतरा ज्यादा रहता है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि रात को बिना कपड़ों के सोने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत सही रहती है।
हार्मोनल बैलेंस
एक्सपर्ट का कहना है कि रात को बिना कपड़ों के सोने से मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन का स्तर सुधरता है।
स्किन हेल्दी रहती है
स्किन को हेल्दी रखना है तो रात को बिना कपड़ों के सोएं। एक्सपर्ट का मानना है कि इससे त्वचा सांस लेती है और स्किन इन्फेक्शन का खतरा घटता है।
वजन कम होता है
क्या आप जानते हैं कि रात को बिना कपड़ों के सोने से वजन भी कम होता है। हां, सुनकर हैरानी तो जरूर हुई होगी। दरअसल, शरीर के तापमान में संतुलन फैट मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।
पार्टनर के साथ रिलेशनशिप अच्छी रहती है
एक और थ्योरी है कि रात को बिना कपड़ों के सोने से पार्टनर संग रिलेशनशिप में क्लोजनेस आती है।
बिना कपड़ों के सोने के नुकसान (Drawbacks of Sleeping Nude)
ठंड या मौसम की समस्या - ठंडे कमरे में इसे करने से ठंड लग सकती है।
हाइजीन की समस्या - गंदगी या बैक्टीरिया के कारण स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है ऐसे में सफाई का विशेष ध्यान रखें।
प्राइवेसी का खतरा - अगर घर में परिवार या साथी हों तो प्राइवेसी पर असर पड़ता है और छोटे बच्चे हों तो ये संभव नहीं होता है।
ये लोग न करें ऐसा काम- जिन लोगों को डायबिटीज या त्वचा संबंधी बीमारियां हैं वो सावधानी जरूर बरतें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications