Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रोजाना इन फलों का जूस पीने से आप हो सकते हैं डायबिटीज टाइप 2 का शिकार, रिसर्च में दावा
Juices May Increase risks of type 2 Diabetes : हाल ही में ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी (BYU) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि मीठे पेय पदार्थ जैसे कि सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और यहां तक कि 100% फलों के रस का नियमित सेवन टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ा सकता है। इस रिसर्च में विभिन्न महाद्वीपों के 5 लाख से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
शोध में पाया गया कि जो लोग प्रतिदिन लगभग 350 मिलीलीटर सोडा या एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा 25% तक बढ़ जाता है। वहीं, यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन 250 मिलीलीटर फलों का जूस पीता है, तो उसके लिए यह खतरा 5% तक बढ़ सकता है।
रिसर्च के मुताबिक, फलों के जूस में मौजूद शुगर तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाती है। यह प्रभाव धीरे-धीरे शरीर को डायबिटीज की ओर ले जाता है। हालांकि इस अध्ययन में किसी विशेष फल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि किसी भी प्रकार का फलों का रस, यदि रोजाना पिया जाए, तो वह नुकसानदायक हो सकता है।

रिसर्च में ये बात आई सामने
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साबूत फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि उनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो शुगर को धीरे-धीरे शरीर में रिलीज करता है। साबूत फल, साबुत अनाज, डेयरी उत्पादों में पाई जाने वाली प्राकृतिक शुगर शरीर के लिए खतरनाक नहीं होती। इसके विपरीत, एनर्जी ड्रिंक्स और जूस में प्रोसेस्ड शुगर पाई जाती है जो डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है।
डायबिटीज़ से बचने के लिए रिसर्च में कुछ सुझाव भी दिए गए हैं:
- हर दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।
- स्वस्थ और संतुलित आहार लें।
- मीठे खाद्य पदार्थों और पेय से दूरी बनाएं।
- तनाव से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें।
जिन लोगों को डायबिटीज़ नहीं है, उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे जितना चाहे उतना फलों का रस पी सकते हैं। सावधानी सभी के लिए जरूरी है ताकि भविष्य में डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
