Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
पेट में फ्लू यानी आंतों का संक्रमण, आराम पाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं
बासी या गंदा भोजन और दूषित पानी का सेवन करने से पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। पेट में फ्लू या इंफेक्शन वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। इसे मेडिकल टर्म में वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस भी कहा जाता है। ये एक प्रकार का आंतों का संक्रमण है, जिसमें क्रैम्प्स, डायरिया, बेचैनी और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती है।
शरीर में आंत का काम स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है और फ्लू के वजह से आंते भी खाना पचा नहीं पाती हैं। पेट के फ्लू के शुरुआती लक्षणों में मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन और पेट में दर्द शामिल हैं। ज्यादातर लोग ऐसे में समझ नहीं पाते हैं कि पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।

यदि आपको पेट का फ्लू है, तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ है जो आपके पेट को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
पुदीना चाय
पुदीने की चाय पेट के फ्लू के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकती है। केवल पुदीने की महक से ही उल्टी कम हो जाती है। ये चाय पीने से पेट को राहत मिलेगी।
दही
लंच में चावल के साथ दही खाएं। दही पेट के गुड बैक्टीरिया को फिर उत्पन्न करते हैं जो इंफेक्शन की वजह से कम हो जाते हैं। इसमें ब्लड शुगर मौजूद होता है जो आपको हाइड्रेड रखता है।
लौंग का पानी
गर्म पानी में 8-10 लौंग उबालकर रोजाना पीने से पेट का फ्लू ठीक हो जाता है । यह पानी आंतों में पहुंचकर उसके मसल्स को दुरुस्त करता है। इससे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है।

नारियल पानी पीएं
पानी के अलावा, नारियल पानी रिहाड्रेड करने के लिए एक बेहतरीन स्त्रोत है। ये पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पेट के ठंडा करने में और टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये फल खाएं
पेट का फ्लू होने पर हाइड्रेशन के लिए पेय पदार्थ ही एकमात्र विकल्प नहीं हैं। दरअसल, कई फलों में 80-90% पानी होता है। तरबूज, स्ट्रॉबेरीज, खरबूजा और आडू खाने से भी पेट के फ्लू से राहत मिलती हैं।
चावल
चावल कार्ब्स का एक बड़ा स्रोत है जिसे पेट के फ्लू होने पर सेवन किया जा सकता है। यह नरम होते है और खाने में आसानी से पच भी जाते हैं।

ये चीज खानें से बचें
डेयरी प्रॉडक्ट: दूध या दूध से बनी चीजें भी आपको पचाने में परेशान कर सकती हैं। क्योंकि दूध पीने से आपको गैस की दिक्कत हो सकती है।
कॉफी : कॉफी जैसे कैफीनयुक्त ड्रिंक पीने से भी पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या कर सकता है।
शराब : पेट का फ्लू होने पर शराब का परहेज करें, क्योंकि ये पेट के स्वास्थ्य को और खराब कर सकता है। शराब पीने से पेट दर्द और जलन की समस्या बढ़ सकती हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
