Latest Updates
-
World Arthritis Day 2026: आर्थराइटिस के मरीज भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ जाएगा दर्द -
Shardiya Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम
How to stay Hydrated: तेज टेम्परेचर सोख लेता है शरीर का पानी, ऐसे रहें भरी गर्मियों में हाइड्रेट
अप्रैल में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन एक सबसे बड़ी समस्या होती है। गर्मी जितनी भी बढ़ जाए, पूरे दिन आप घर में AC ऑन कर नहीं बैठ सकते हैं, बाहर तो निकलना ही होगा। आइए जानते हैं कि कैसे इस प्रचंड गर्मी में आप खुद को और अपने परिवार को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं। जानें डिहाइड्रेशन के लक्षण और कैसे लंबे समय तक आप हाइड्रेड बने रह सकते हैं।

ये है डिहाइड्रेशन के संकेत
* ज्यादा उल्टी-दस्त हो और रुके नहीं।
* चिड़चिड़ाहट बढ़ जाए।
* नींद कम आए।
* बेहोशी।
* लगातार सिरदर्द ।
* तेजी सी सांस लेना।
खूब लिक्विड लें
जब टेम्परेचर बढ़ता है तो शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती। इस मौसम में जब आप देर तक धूप में बिना खाए-पिए घूमते हैं, तो शरीर से पसीना अधिक निकलता है और पानी की कमी होने लगती है। गर्मी में 7 से 8 लीटर पानी पीएं। गर्मियों में जितना हो सकें, उतना तरल पदार्थ का सेवन करें। ताकि बॉडी गर्मी में अपना संतुलन बनाएं रखें। पानी के अलावा आप नींबू पानी, नारियल पानी, इंफ्यूज्ड वॉटर पीकर हाइड्रेट रह सकते हैं।
यूरिन भी देता है ड्रिहाइड्रेशन का संकेत
आपका शरीर हाइड्रेड है या नहीं, इस बात का पता आप अपने यूरिन के रंग से कर सकते हैं। अगर यूरिन का रंग हल्का पानी जैसा है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपका शरीर हाइड्रेड हैं। जबकि गहरा रंग का यूरिन बताता है किआपको अधिक पानी की आवश्यकता है। गहरे पीले या एम्बर रंग का मतलब है कि आपको हल्के से गंभीर निर्जलीकरण हो सकता है। हालांकि कई बार दवाईयों या कुछ शारीरिक स्थितियों के वजह से भी आपके यूरिन का रंग बदल जाता है।
फ्लाइट के दौरान भी हाइड्रेड रहें
हवाई अड्डे और गर्मियों में फ्लाइट भी आपका डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है। जब आप गर्मी की छुट्टी के लिए जाते हैं तो आमतौर पर जितना पीना पीते है उतना उचित नहीं होता है, और फ्लाइट में लो-ह्यूमिड हवा के वजह से बार-बार प्यास लगती हैं। इसलिए फ्लाइट में पानी का सेवन करते रहें।

प्रो बायोटिक्स फूड पर ध्यान दें
प्रोबायोटिक्स फूड डायरिया और डिहाइड्रेशन होने से बचाता हैं। इसके अलावा ये आंतों को भी हेल्दी रखता है। इसके लिए आप दही, छाछ, बादाम और अंगूर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
सीजनल फ्रूट और उनका रस पीएं
बेल का रस पीने से शरीर ठंडा रहता है। बेल का रस गर्मी के मौसम में होने वाले दस्त और डायरिया से बचाता है। आम पन्ना पीएं हाइड्रेशन के साथ डाइजेस्टिव सिस्टम सही रखता है। फूड पॉइजनिंग भी नहीं होती है।
कब तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए?
* धूप से आने के तुरंत बाद
* खेलकर आने के बाद भी एकदम से पानी नहीं पीएं।
* गर्म दूध या चाय पीने या खाने के बाद भी न पीएं पानी।
* पानी से भरपूर फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाने के बाद भी पानी नहीं पीएं।
* खड़े होकर पानी पीना भी अवॉइड करें।
* चिकने मूंगफली और तले पकवान जैसे पूड़ी या पकौड़ा खाने के बाद पानी को अवॉइड करें।
* तेज प्यास लगने या खाली पेट होने पर भी खूब सारा पानी एक साथ नहीं पीना चाहिए। घूंट-घूंट करके पानी पीएं।
* दौड़ने या जिम करने के तुरंत बाद भी नहीं पानी पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
