Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Mango Recipe: गर्मी में सेहत के साथ रखना है स्वाद का ख्याल, ट्राई करें मैंगो कोकोनट स्लश रेसिपी
गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम के लिए ज्यादा मशहूर है। बच्चों से लेकर बड़े इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैंआम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी हेल्दी माना जाता है।
लेकिन इस हेल्दी फल को सिंपल तरीके से खाने के स्थान पर आप इसकी एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। गर्मी में मैंगो शेक तो हम सभी का फेवरेट है, मगर आप हम आपके लिए एक यूनिक और हेल्दी मैंगो स्लश रेसिपी लेकर आए हैं। ये ड्रिंक पीने में जितनी टेस्टी हैं, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है। गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में भी काफी असरदार है। तो आइए देखते हैं इसकी आसान सी रेसिपी...

मैंगो कोकोनट स्लश रेसिपी
सामग्री -
* आम - आधी कटोरी
* नारियल पानी - आधी कटोरी
* नारियल की मलाई - आधी कटोरी
* तुलसी के बीज - 2 चम्मच
* आइस क्यूब्स
कैसे बनाएं
1. मैंगो कोकोनट स्लश बनाने के लिए सबसे पहले आम, नारियल पानी और नारियल की मलाई को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
2. इसके बाद एक गिलास में 3 4 आइस क्यूब्स डालें।
3. फिर इसमें भिगोकर रखें हुए तुलसी बीज डाल दें।
4. आखिर में इसमें आम और नारियल का स्लश भी डालकर मिला लें।
5. बस आपका मैंगो कोकोनट स्लश ठंडा-ठंडा तैयार हैं, इसे इन्जॉय करें।
स्लश में मौजूद सामग्री के हेल्थ बेनिफिट्स
1. आम
आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें एक प्रभावशाली पोषण प्रोफ़ाइल भी होती है जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें विटामिन सी भी शामिल है।
2. नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे अच्छे कूलर के रूप में काम करता है। ये आपको हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है और आपको तरोताजा रखता है।
3. नारियल मलाई
नारियल की मलाई में पावरफुल से भरपूर वसा आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकता है। आपको अनहेल्दी खाने से भी बचा सकता है। चूंकि यह मलाई वसा में उच्च है, ये विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी और विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकता हैं।
4. तुलसी के बीज
सब्जा के बीज जिसे तुलसी के बीज के रूप में भी जाना जाता है, यह आपको गर्मी से राहत दिलाने में मददगार है और आपको हाइड्रेटेड भी रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
