Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sunidhi Chauhan Transformation : सुनिधि चौहान ने 5 दिन में घटाए 10 किलो वजन, जानें कैसे किया मुमकिन
Sunidhi Chauhan Transformation : सुनिधि चौहान, अपनी दमदार आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही ने 41 की उम्र में उन्होंने ऐसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है कि हर कोई हैरान है।
फिटनेस ट्रेनर विराज सरमलकर के साथ इंटरव्यू में सुनिधि ने अपने वेटलॉस जर्नी और डाइट सीक्रेट्स शेयर किए। उन्होंने नए डांस नंबर 'आंख' के लिए केवल 10 दिनों में 5 किलो वजन घटाया।

ऐसे ही 10 दिन में घटाया 5 किलो वजन
सुनिधि चौहान ने अपनी फिटनेस जर्नी पर बात करते हुए बताया कि extreme डाइट और उपायों की बजाय निरंतरता (consistency) पर फोकस किया अपने नए गाने में वह सान्या मल्होत्रा के साथ बिकिनी लुक में डांस करती दिख रही हैं। इस गाने के लिए सुनिधि ने केवल 10 दिनों में 5 किलो वजन घटाया। उनके फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि सुनिधि 90 किलो वजन उठाती हैं, 70 किलो के साथ स्क्वाट करती हैं और बिना सहारे के पुल-अप्स भी कर सकती हैं। इसके अलावा, वह 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी कर चुकी हैं।
सुनिधि चौहान का डाइट सीक्रेट
सुनिधि चौहान का मानना है कि फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा सही डाइट है। उनके फिटनेस ट्रेनर विराज ने बताया कि सुनिधि कैलोरी कंट्रोल डाइट फॉलो करती हैं, जिसमें वह एक दिन में 1200 कैलोरी से कम लेती हैं। सुनिधि ने बताया कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करती हैं, जिसका उद्देश्य केवल वजन घटाना नहीं, बल्कि लिवर को आराम देना भी है। वह रोज़ 16 घंटे का फास्ट रखती हैं और अपना सारा भोजन 8 घंटे की विंडो में ही खाती हैं।
सुनिधि चौहान का डाइट रूटीन
सुनिधि चौहान अपने दिन की शुरुआत अंडे से करती हैं और कभी-कभी खट्टी सॉरडो ब्रेड का एक टुकड़ा भी खाती हैं। उनका मानना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान सबसे पहले प्रोटीन और फैट से दिन की शुरुआत करनी चाहिए, क्योंकि ये कार्बोहाइड्रेट्स से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अगर उन्हें भूख लगती है, तो वह नट्स खाती हैं, जो उन्हें तीन घंटे तक भरे रखते हैं। वेट लिफ्टिंग के दौरान, जो हफ्ते में दो-तीन बार होती है, वह प्रोटीन शेक भी लेती हैं। उनका दिन का आखिरी भोजन शाम 7:30 बजे के आसपास होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
