Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत
घोड़े जैसी ताकत पाने के लिए खाएं एक कटोरी भीगे हुए चने, बढ़ेगा स्टैमिना, नहीं होगी खून की कमी
soaked gram benefits : अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने से शरीर को ताकत मिलती है। गांवों में तो आज भी लोग भीगे हुए चने नाश्ते में खाते हैं। खेती बाड़ी करने से लेकर जिम जाने वाले तक एनर्जी के लिए भीगे हुए चने नाश्ते के रूप में लेते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएं तो आपकी सेहत को कितने फायदे मिलेंगे? तो हम आपको यहां बताते हैं।

मर्दों की बढ़ेगी ताकत
रोजाना भीगे चने खाने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है और उनकी सेहत बढ़ने लगती है। क्योंकि, इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों में जान भर देती है। इसके लिए पुरुषों को चबा-चबाकर चने खाने चाहिए। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम विटामिन ए, बी, सी, डी की भरपूर मात्रा होती है। इसके पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
वेट लॉस में मददगार
भीगे हुए काले चने खाने से मोटापा भी कम होता है, क्योंकि, इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को देर तक भरा रखते हैं और बहुत इसमें ज्यादा कैलोरी भी नहीं होती है।
स्टैमिना बढ़ाएं
आजकल लोगों में थोड़ा सा भी काम करने से थकान होने लगती है। स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी भीगे हुए चना खाने चाहिए। यह शरीर में थकावट या सांस फूलने की समस्या का इलाज करता है। चने खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
डायबिटीज में खाने हेल्प करती है
चने का पानी पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित कर सकता है यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। जिसका मतलब इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है और सामान्य बना रहता है। इसलिए मधुमेह रोगियों को चना जरूर खाना चाहिए।
नहीं होगी कब्ज
चने में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। जब आप इसे भिगोकर रखते हैं, तो इसके पानी में भी यही गुण आ जाते हैं। चने का पानी पीने से डाइजेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आपकी आंत साफ होती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होती है। कब्ज की समस्या में चने का पानी कमाल कर सकता है। यह मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और मल त्यागने के प्रोसेस को आसान करता है।
नहीं होगी खून की कमी
खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। भीगा हुआ चना रोज खाने से आपको चने में मौजूद आयरन की प्राप्ति होती रहेगी। आयरन आपके शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मदद करेगा। इसलिए रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करें।
प्रेगनेंसी में भी फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल चने में प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह पेट में पल रहे बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications