Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Weight Loss: वेटलॉस के लिए स्विमिंग या साइकिलिंग, दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर?
Swimming Vs Cycling For Weight Loss : मोटापा कई बीमारियों की जड़ है और इसलिए अधिकतर लोग अपना वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। हालांकि, हर किसी के लिए जिम जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप अन्य कई तरह की मजेदार एक्टिविटीज जैसे स्विमिंग, साइकिलिंग, डांसिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ये एक्टिविटीज ना केवल आपकी अतिरिक्त कैलोरी बर्न करती हैं, बल्कि इसमें आपको काफी मजा भी आता है। इस तरह की एक्टिविटीज फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। जहां तक बात स्विमिंग और साइकिलिंग की है तो यह दोनों ही बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज हैं। लेकिन इनमें से किससे आप अधिक बेहतर तरीके से वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां-

स्विमिंग के फायदे
स्विमिंग करने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। मसलन-
• स्विमिंग एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसमें आपके हाथ, पैर, कोर और पीठ की मसल्स शामिल हैं। यह मसल्स को टोन करने और कैलोरी को प्रभावी ढंग से बर्न करने में मदद करता है।
• स्विमिंग एक लो इंपेक्ट वर्कआउट है, जिसका अर्थ है कि स्विमिंग ज्वॉइंट्स पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द या चोटों वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज है।
• पानी में रहने से आप ठंडे रहते हैं, जो गर्म मौसम के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।
• स्विमिंग फ्लेक्सिबिलिटी और रेंज ऑफ मोशन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
साइकिलिंग के फायदे
स्विमिंग की तरह ही साइकिलिंग करना भी हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मसलन-
• मीडियम से हाई इंटेसिटी पर साइकिलिंग करने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न हो सकती है।
• साइकिल चलाना एक बेहतरीन हृदय संबंधी व्यायाम है जो हृदय और फेफड़ों को मजबूत करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।
• यह आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का भी एक प्रभावी तरीका है, जिससे वर्कआउट खत्म होने के बाद भी कैलोरी बर्न होती रहती है।
• साइकिलिंग मुख्य रूप से शरीर के निचले हिस्से जैसे कि क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स पर अधिक फोकस करती है।
वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
स्विमिंग और साइकिलिंग दोनों ही कैलोरी बर्न करने वाली एक्टिविटीज है। लेकिन शोध भी कहते हैं कि एक घंटे की तैराकी से साइकिलिंग की तुलना में ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है, क्योंकि इसमें कई मसल्स ग्रुप शामिल होते हैं। वजन घटाने के मामले में, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ दोनों ही गतिविधियां प्रभावी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप वह चुनें जिसका आपको सबसे अधिक आनंद आता है और जिसे आप लंबे समय तक जारी रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
