Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
जेठालाल ने 45 दिन में घटाया 16 किलो वजन, एक्टर का फिटनेस फार्मूला कर देगा बॉडी फैट गायब
Actor Dilip Joshi Weight Loss : लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाकर दिलीप जोशी ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। शो में उनका बोलने का अंदाज़ और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आता है। वह शो से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं और अब 17 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में वह अपने वजन घटाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। उन्होंने सिर्फ 45 दिनों में 16 किलो वजन कम किया है। फैंस यह जानकर हैरान रह गए और अब एक्टर ने खुद इस ट्रांसफॉर्मेशन पर रिएक्ट किया है। इसका श्रेय उन्होंने जॉगिंग को दिया है।
दरअसल हाल ही में अभिनेता दिलीप जोशी एक इवेंट में पहुंचे, जहां रेड कार्पेट पर पैपराजी ने उनके वजन घटाने को लेकर सवाल किया। इस पर दिलीप जोशी मुस्कुराते हुए बोले, "अरे भाई, ये तो 1992 में किया था! पता नहीं अब किसी ने सोशल मीडिया पर चला दिया।" चलिए अब इसी बहाने जॉगिंग करने के फायदे जान लेते हैं।

दिलीप जोशी की वेट लॉस जर्नी
पिछले कुछ दिनों से दिलीप जोशी की वेट लॉस जर्नी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, उन्होंने सिर्फ 45 दिनों में 16 किलो वजन कम किया था, जो लोगों को हैरान कर रहा है। हालांकि ये बात अब की नहीं, बल्कि कई साल पुरानी है। 2023 में मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह वजन अपनी अनुशासित दिनचर्या के ज़रिए घटाया था। वह काम के बाद स्विमिंग क्लब जाकर कपड़े बदलते और फिर बारिश में मरीन ड्राइव पार कर होटल ओबेरॉय तक दौड़ते थे। वापस भी दौड़कर आते थे। पूरी जॉगिंग उन्हें 45 मिनट में पूरी करनी होती थी। यही उनकी फिटनेस का राज था।
जॉगिंग क्यों है असरदार
जॉगिंग यानी हल्की दौड़, एक प्रकार की एरोबिक एक्टिविटी है जो शरीर में जमा फैट को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। जब शरीर की तुरंत मिलने वाली ऊर्जा (ग्लूकोज़) खत्म हो जाती है, तो शरीर फैट को तोड़कर उसे ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे न केवल वजन कम होता है, बल्कि सहनशक्ति भी बढ़ती है।
एक 30 मिनट की जॉगिंग से औसतन 200 से 500 कैलोरी तक बर्न होती है, जो आपके वजन, उम्र और जॉगिंग की गति पर निर्भर करती है। जॉगिंग से कैलोरी डेफिसिट बनता है, जो वज़न कम करने के लिए ज़रूरी होता है।
जॉगिंग और पेट की चर्बी
जॉगिंग पेट की दोनों तरह की चर्बी को कम करती है।
- विसरल फैट, जो आंतों के आस-पास जमा होती है और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है।
- सबक्यूटेनियस फैट, जो त्वचा के नीचे होती है और मोटापे का कारण बनती है।
नियमित जॉगिंग से इन दोनों तरह की चर्बी कम होती है, जिससे शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस करता है।
ब्रीदिंग टेक्निक पर काम करें
जॉगिंग करते समय अगर आप रिदमिक ब्रीदिंग (लयबद्ध सांस लेना) या पर्स्ड लिप ब्रीदिंग (धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ना) जैसी तकनीकें अपनाएं, तो आपकी ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है। इससे आप ज्यादा देर तक दौड़ सकते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं, यहां तक कि रेस्ट मोड में भी।
काफ मसल्स को टोन करती है
हमारे पैरों में लगभग दो-तिहाई मांसपेशियाँ होती हैं, खासकर जांघ और पिंडली (calf) की मांसपेशियाँ। इनमें से सोलियस मसल को "दूसरा दिल" कहा जाता है क्योंकि यह पैरों से रक्त को ऊपर की ओर पंप करने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन, मेटाबॉलिज़्म और वज़न घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
जॉगिंग में जोड़ें हल्की एक्सरसाइज
जॉगिंग में आप हल्के व्यायाम जैसे हाथ घुमाना, स्लो जम्पिंग जैक या हल्की उछाल भी जोड़ सकते हैं। इससे मसल स्ट्रेंथ, सहनशक्ति और शरीर की गति नियंत्रण (motor fitness) में सुधार आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
