Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना की ये 5 आदतें चुपचाप कर रही हैं आपके दिल को कमजोर , तुरंत कर लें सुधार वरना पड़ेगा पछताना
Heart Damaging Habits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के लिए समय निकालना भूल गए हैं। यही वजह है कि आजकल कम उम्र में लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारी दैनिक दिनचर्या की छोटी-छोटी खराब आदतें हमारे दिल की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। जी हां, आपकी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें हमारे दिल के लिए साइलेंट किलर का काम करती हैं। हम में से कई लोग ऐसे हैं जो घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं और देर रात तक जागते हैं या फिर सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं और दोपहर के लंच में जंक फूड खाते हैं। यही छोटी-छोटी आदतें होती हैं, जो दिल को वक्त के साथ-साथ कमजोर करती जाती हैं। इससे हृदय कमजोर होने लगता है, जिससे बाद में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, अगर आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ गलत आदतों को आज ही छोड़ दें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे दिल के लिए नुकसानदायक होती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अत्यधिक तनाव
स्ट्रेस यानी तनाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों पर असर डालता है। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण घबराहट, नींद में कमी , सीने में जकड़न और पाचन संबंधी परेशानी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यह धीरे-धीरे दिल के लिए साइलेंट किलर का काम करता है। अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको तनाव कम से कम लेना चाहिए। तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।
नींद की कमी
आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग देर रात तक जागते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। नींद की कमी के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ना, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह समस्या आगे चलकर हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में पाया गया कि नींद की कमी से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में, आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।
घंटों बैठकर मोबाइल चलाने की आदत
घंटे एक ही जगह पर बैठे रहने या देर रात तक मोबाइल चलाने के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में, अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो देर रात तक जागना बंद करें और स्क्रीन टाइम को कम करें। साथ ही, हर 30 से 40 मिनट में 5 मिनट की एक छोटी वॉक करें। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।
फास्ट फूड और कैफीन का ज्यादा
अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं, लंच में बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं और देर रात तक अधिक केफ़िन व शुगर का सेवन करते हैं, तो ध्यान रहे यह आपके हृदय पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। इससे हाई ब्लड शुगर लेवल का खतरा बढ़ जाता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए घर का बना खाना ही खाएं और डाइट में शुगर और कैफीन की मात्रा सीमित रखें।
व्यायाम न करना
व्यायाम न करना भी आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट का व्यायाम नहीं करते हैं। तो इससे आपके शरीर में लचीलापन नहीं आएगा। साथ ही आपका शरीर रोजाना सही तरीके से एक्टिव भी नहीं हो पाएगा, जिससे हार्ट अटैक का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 15 से 20 मिनट की एक्सरसाइज की अवश्य करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
