Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान
Water Chestnuts Side Effects: सर्दियों के मौसम में बाजारों में सिंघाड़ा खूब दिखाई देता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सिंघाड़े को लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग सिंघाड़े को कच्चा खाते हैं, तो कुछ सिंघाड़े को उबालकर या सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं। सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह वजन घटाने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए सिंघाड़ा फायदेमंद नहीं होता है? जी हां, कुछ लोगों के लिए सिंघाड़े का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि किन लोगों को सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Avoid Water Chestnut In Hindi)?

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग
जिन लोगों को गैस, कब्ज या पेट फूलने की समस्या रहती है, उन्हें सिंघाड़ा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद स्टार्च पाचन को धीमा कर देता है, जिससे पेट में भारीपन और दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कमजोर पाचन वाले लोगों को भी इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
किडनी से जुड़ी समस्या से ग्रस्त लोग
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, सिंघाड़े में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वॉटर रिटेंशन और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, किडनी के मरीजों को इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान लोग
जुकाम और खांसी की समस्या होने पर सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह शरीर में ठंडक पैदा करता है। इसलिए अगर आपको पहले से सर्दी, खांसी या गले में खराश है, तो इसका सेवन करने से बचें। खासतौर पर, रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
खून पतला करने वाली दवा लेने वाले लोग
जो लोग खून को पतला करने वाली दवा ले रहे हैं, उन्हें सिंघाड़े का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें विटामिन-के होता है, जो खून के थक्के जमने के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से दवा का असर कम हो सकता है। ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
एलर्जी की समस्या से परेशान लोग
कुछ लोगों को सिंघाड़े का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसे खाने से उन्हें उल्टी, दस्त, स्किन पर खुजली और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, अगर आपको सिंघाड़े से एलर्जी है तो इसका सेवन भूलकर भी ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











