Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Side Effects Of Coconut Water: नारियल पानी एक हेल्दी समर ड्रिंक है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह एनर्जी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही, इसका सेवन स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को नारियल पानी का सेवन से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए नारियल पानी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए (Nariyal Pani Kise Nahi Peena Chahiye) -

किडनी की समस्या वाले लोग
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसे कमजोर किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है। यह किडनी के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज
जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें भी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। साथ ही, इसमें नेचुरल शुगर भी पाई जाती है। ऐसे में, इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
लो बीपी की समस्या वाले लोग
लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी नारियल पानी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उनके लिए इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, जो लोग हाई बीपी को कंट्रोल करने वाली दवा का सेवन करते हैं, उन्हें भी नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
पेट की समस्याओं वाले लोग
नारियल पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। जिन लोगों को बार-बार डायरिया, गैस, पेट फूलने या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या रहती है, उनके लिए इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है। नारियल पानी का सेवन करने से कुछ लोगों में पेट फूलने, गैस या दस्त बढ़ सकते हैं। ऐसे में, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, रैशेज, सूजन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को नारियल पानी से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications