Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए चुकंदर, हो सकता है जानलेवा! लिस्ट में आपका नाम तो नहीं
Chukandar Khane ke Nuksan: चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है, इसी वजह से डॉक्टर भी एनीमिया के मरीजों को चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। चुकंदर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसका जूस बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने फायदों के बावजूद चुकंदर हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है? कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसका सेवन हमेशा अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर ही करें। किसी भी तरह की गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह के बिना चुकंदर को डाइट में शामिल न करें। आइए जानते हैं किन लोगों को चुकंदर खाने से बचना चाहिए।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर? (Who Should Not Eat Beetroot)
1. किडनी स्टोन की समस्या वाले लोग
चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकती है। अगर आपको पहले से किडनी स्टोन की शिकायत है या किडनी कमजोर है, तो चुकंदर का सेवन सीमित करें या डॉक्टर की सलाह के बिना न खाएं।
2. यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या
चुकंदर में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। इससे गठिया (गाउट) जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। यूरिक एसिड के मरीजों को चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए।
3. ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोग
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। यह सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन जो लोग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं लेते हैं, उनके लिए ज्यादा चुकंदर खाना खतरनाक हो सकता है। इससे बीपी अचानक बहुत कम हो सकता है।
4. डायबिटीज के मरीज
हालांकि चुकंदर में फाइबर होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शर्करा भी मौजूद होती है। डायबिटीज के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
5. एलर्जी की समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है। इसके कारण त्वचा पर रैश, खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर चुकंदर खाने के बाद ऐसे लक्षण नजर आएं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
