Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
पेशाब में नजर आते हैं किडनी डैमेज के ये 5 संकेत, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Symptoms Of Kidney Damage In Urine: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग हैं। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करती है। किडनी का मुख्य काम शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलना होता है। अगर किडनी ठीक तरह से काम करना बंद कर दे, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन किडनी कभी भी अचानक से खराब नहीं होती है। किडनी डैमेज होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पेशाब में भी देखे जा सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको किडनी डैमेज के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेशाब में नजर आ सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बार-बार पेशाब आना
बार-बार पेशाब आना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर आपको रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, तो यह संकेत हो सकता है कि किडनी में खराबी है।दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसके कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लक्षण आने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पेशाब में झाग बनना
अगर आपके पेशाब में ज्यादा झाग बन रहा है, तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी में खराबी होने पर पेशाब में प्रोटीन का लीकेज होने लगता है, जिससे पेशाब में झाग आ सकता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को प्रोटीनूरिया कहा जाता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेशाब का रंग बदलना
यूरिन के रंग में बदलाव भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। किडनी में खराबी आने से पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा दिखाई दे सकता है। कई बार किडनी की गंभीर समस्याओं में पेशाब में खून भी आ सकता है, जिससे पेशाब लाल रंग का हो सकता है। यह किडनी में संक्रमण, किडनी स्टोन या किडनी कैंसर होने का संकेत हो सकता है।
पेशाब में बदबू आना
अगर पेशाब से तेज या असामान्य दुर्गंध आने लगे, तो किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके कारण पेशाब में दुर्गंध आ सकती है। इस तरह के संकेत नजर आने पर डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाएं।
पेशाब करते समय दर्द या जलन होना
पेशाब करते समय दर्द या जलन होना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी डैमेज होने से यूरिन इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। इसके कारण यूरिन पास करते समय दर्द और जलन महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications