Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध, फायदे की जगह हो सकते हैं गंभीर नुकसान
Side Effects Of Turmeric Milk: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने भी अपने घर में अक्सर बड़े-बुजुर्गों से हल्दी वाले दूध के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। सर्दी-जुकाम होने पर हमारी दादी-नानी हमेशा हल्दी वाला दूध जरूर पिलाती थीं। हल्दी वाला दूध कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए?

कमजोर पाचन वाले लोग
कमजोर पाचन वाले या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, हल्दी में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में, इसके ज्यादा सेवन से पेट में सूजन, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
किडनी की समस्या से ग्रसित लोग
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, हल्दी में ऑक्सलेट होते हैं, जो कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी या गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) की पथरी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में, अगर आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हल्दी वाले दूध सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
एनीमिया के मरीज
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है, उन्हें भी हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर नहीं बढ़ता है। इससे शरीर में खून की कमी हो सकती है।
एलर्जी की समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें खुजली, रैशेज और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को हल्दी वाले दूध से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
खून पतला करने वाली दवा लेने वाले लोग
जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उन्हें हल्दी का सेवन सावधानी से करना चाहिए। दरअसल, हल्दी में भी खून को पतला करने वाले गुण होते हैं, जिससे जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
