Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Arbi Or Taro Root Side Effects: अरबी एक जड़ वाली सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन गर्मी और बरसात के दिनों में ज्यादा किया जाता है। अरबी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों को अरबी की सब्जी बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। जी हां, अरबी खाने के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए अरबी का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अरबी खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स (Arbi Ke Side Effects) भी हैं। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं या उन्हें बढ़ा सकते हैं। ऐसे में, अरबी खाने से कुछ लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को अरबी नहीं खानी चाहिए?

किडनी स्टोन के मरीज
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें काफी अधिक मात्रा में कैल्शियम ऑक्सलेट मौजूद होता है, जो गुर्दे की पथरी का कारण बनता है। इसके साथ ही, अगर आप पहले से ही किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अरबी का सेवन करने से बचना चाहिए।
कमजोर पाचन वाले लोग
जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने और गैस की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
अर्थराइटिस के मरीज
अर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त लोगों को भी अरबी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
गर्भवती और स्तनपान कराने महिलाओं को भी अरबी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इससे आपको गैस व ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। यह आपके और आपके बच्चे, दोनों के लिए हो सकता है। यही वजह है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अरबी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है/
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को अरबी का सेवन करने एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, जलन और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको अरबी से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
