Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्मी के मौसम में Uric Acid को रखना है कंट्रोल, डाइट में जरुर लें ये ठंडी चीजें
गलत खानपान से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया की समस्या बढ़ जाती है। यूरिक एसिड की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया और थॉयराइड होने का भी खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट और मसालेदार खाना खाने से भी ये समस्या बढ़ सकती है।
वैसे, तो मेडिकली हेल्प के जरिए यूरिन एसिड से निजात पाया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में कुछ ठंडे पदार्थों को शामिल कर इसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन डाइट के जरिए इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

नारियल पानी
यूरिक एसिड में आप हर रोज एक गिलास नारियल पानी पी लेते हैं तो यह ना सिर्फ बढ़े यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करता है बल्कि हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं।
खीरा
इस मौसम में मिलने वाला खीरा भी इस बीमारी में बहुत लाभकारी होता है। खीरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में प्रभावी माने जाते हैं।
आंवला जूस
गर्मी के मौसम में आप आंवले का जूस भी पी सकते हैं, यह जूस यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए रामबाण साबित हो सकता है। आंवला भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, तो इसे यूरिक एसिड डाइट में इसे शामिल करना सही विकल्प होता है।
संतरा या नींबू
अगर आपका यूरिक एसिड हाई है , विटामिन सी से भरपूर संतरा, और नींबू का सेवन करना चाहिए। रोजाना इनका सेवन करने से आसानी से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इनमें मौजूद विटामिन सी शरीर के अंदर की गंदगी भी दूर करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
