Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में पसीने से जांघों की अंदरुनी स्किन में आ गई रगड़, टेंशन मत लीजिए, बस ये उपाय कीजिए
गर्मियों का मौसम कई तरह की स्किन से जुड़ी परेशानियां साथ लेकर आता है, जिनमें से एक है जांघों में रगड़ आना। गर्मी में ये पसीने की वजह से जांघों में रगड़ या रैशेज आना सामान्य समस्याओं में से एक है, लेकिन ये काफी पीड़ादायक हो सकता है।और इसकी वजह से चलने, कपड़े पहनने और एक्सरसाइज़ करने में भी परेशानी होती है। अगर आप भी हर साल गर्मियों में इस समस्या से जूझते हैं तो हम आपको 3आसान उपाय बता रहे हैं, जो आपको जांघों की रगड़ की समस्या से बचा सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली लगाएं
जांघों को रगड़ से बचाने के लिए जरुरी है कि जांघों के अंदरुनी क्षेत्रों में नमी बनाए रखने के लिए बॉडी लोशन की जगह पेट्रोलियम जेली जैसी थिक लेप लगाए। यह आपकी त्वचा पर नमी की एक परत बनाता है, जिससे उस जगह चिकनाई की वजह से अनावश्यक घर्षण को रोकने में मदद मिलेगी।
टेल्कम पाउडर लगाएं
जांघों की रगड़ से बचने के लिए अंदरूनी एरिया को ड्राय रखें। यदि स्किन ड्राय होगी तो रगड़ कम आएगी। नहाने के बाद तौलिये से जांघों के आस-पास के एरिया को सुखाएं और फिर अच्छी तरह से टेल्कम पाउडर लगाएं। इससे पसीना कंट्रोल होगा और स्किन में रगड़ नहीं आएगी और रैशेज की समस्या नहीं होगी।

फिट ड्रेस पहनें
गर्मियों के मौसम में ढीले-ढाले कपड़े पहनने से सुकून मिलता है, लेकिन इससे स्किन पर रगड़ आ सकती है, इसलिए फिट कपड़े पहनें। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिट कपड़े पहनने से जांघों का आसपास की जगह कवर हो जाती है। जिस वजह से स्किन में रगड़ नहीं आती है। गर्मियों के मौसम में आप फिट कपड़े जैसे बॉडीशूट या कॉटन शॉर्ट पहनकर इस समस्या से बच सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
