Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Ghee Vs Mustard Oil, खाना पकाने के लिए इन दोनों में से क्या चुनें और क्यों?
खाना सरसों के तेल में पकाएं या घी में। वैसे तो दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और खाना पकाने से लेकर त्वचा और बालों तक इसका प्रयोग किया जाता है।
लेकिन बात अगर सेहत की हो तो लोग हमेशा एक सवाल जनना चाहते हैं कि घी और सरसों के तेल में ज्यादा फायदेमंद क्या है। तो चलिए जानते हैं कि खाना पकाने के लिए दोनों में से किसका इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है।

घी के फायदे
रोजाना घी का सेवन शरीर को गर्म रखता है और हल्के बुखार, एसिडिटी और सामान्य सर्दी से स्वास्थ्य की रक्षा करता है। आयुर्वेद घी को कूलिंग एजेंट के रूप में बताता है जो आंखों के लिए स्वस्थ है। यह आंखों की खुश्की और थकान को दूर करता है। घी के ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों की रोशनी की समस्या को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं।
घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है जो पेट दर्द और सूजन को कम करता है।
यह आंतों की दीवारों को चिकना बनाता है और कब्ज से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, डी साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि की प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए देसी घी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मगर इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है।
सरसो का तेल
सरसों के तेल की मालिश से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड गठिया के कारण होने वाली जकड़न और दर्द को कम करने में मदद करता है। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। सरसों के तेल का विटामिन ई मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है और इसका ट्रांस फैट इंसुलिन को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। यह ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए सरसों का तेल एलर्जी त्वचा की एलर्जी को दूर करने में भी लाभकारी है।
घी या सरसो का तेल: दोनों में से क्या है हेल्दी ?
सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होता हैं। घी में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें फैट अधिक होने की वजह से इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसलिए दिन में 2-3 चम्मच घी का सेवन बहुत होता है। घी का सेवन हड्डियों के लिए बेहद अच्छा माना गया है और इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। घी का लाभ पाने का सही तरीका है कि इसे रोटी के ऊपर और दाल के ऊपर डालकर इसका सेवन किया जाएं। तभी सही अनुपात में इसका लाभ मिलेगा।
वहीं अगर खाना पकाने की बात करें तो सरसों का तेल ही खाना पकाने के लिए ज्यादा फायदेमंद है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से रोकता है। हालांकि त्वचा और बालों या शरीर की मालिश के लिए आप दोनों का ही प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन दोनों की ही सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
