Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
WHO ने जारी की कैंसर पैदा करने वाली टॉप 10 चीजों की लिस्ट, भारत में लोकप्रिय यह चीज भी सूची में शामिल
Cancer Causes: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम लेने से भी लोग डरते हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि हर साल लाखों की संख्या में लोगों की कैंसर से मौत होती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आते हैं कि कैंसर किन चीजों से होता हैं और इससे कैसे बचा जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कैंसर रिसर्च एजेंसी इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने इंसानों में कैंसर पैदा करने वाली 10 चीजों की पहचान की है। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में -

1. तंबाकू और सिगरेट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तंबाकू कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। सिगरेट, बीड़ी, हुक्का और चबाने वाले तंबाकू का सेवन मुंह, गले, फेफड़ों, भोजन नली और मूत्राशय से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। भारत में गुटखा और खैनी का इस्तेमाल भी बड़ी संख्या में किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है।
2. शराब
नियमित रूप से या अधिक मात्रा में शराब पीने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लीवर, मुंह, गले, स्तन और आंतों के कैंसर की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए शराब के सेवन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
3. प्रोसेस्ड मीट
बाजार में मिलने वाले सॉसेज, बेकन, सलामी और अन्य प्रोसेस्ड मीट का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। शोध के अनुसार, इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से बड़ी आंत से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
4. एस्बेस्टस
पहले भवन निर्माण और कई औद्योगिक कामों में एस्बेस्टस का काफी इस्तेमाल होता था। इसके बेहद छोटे कण सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं, जो समय के साथ फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों और कैंसर का कारण बन सकते हैं।
5. अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें
लंबे समय तक तेज धूप में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों के अधिक संपर्क में रहने पर स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में धूप में निकलते समय त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
6. वायु प्रदूषण
प्रदूषित हवा केवल सांस संबंधी समस्याएं ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह कैंसर के खतरे से भी जुड़ी हुई है। लंबे समय तक खराब हवा में रहने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
7. डीजल का धुआं
डीजल वाहनों से निकलने वाला धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। जो लोग लंबे समय तक इसके संपर्क में रहते हैं, उनमें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
8. आर्सेनिक युक्त पानी
कुछ इलाकों में भूजल में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से अधिक पाई जाती है। लंबे समय तक ऐसे पानी का सेवन करने से त्वचा, फेफड़ों और मूत्राशय से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है।
9. हेपेटाइटिस बी और सी वायरस
हेपेटाइटिस बी और सी ऐसे वायरस हैं, जो लीवर को प्रभावित करते हैं। यदि इनका संक्रमण लंबे समय तक बना रहे, तो लीवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। समय पर जांच, इलाज और टीकाकरण से इससे बचाव किया जा सकता है।
10. सुपारी
भारत में सुपारी खाना काफी आम बात है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित रूप से सुपारी खाने से मुंह, जीभ और गले के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अगर सुपारी के साथ तंबाकू का भी सेवन किया जाए, तो यह जोखिम और अधिक बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
