Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Vitamin B12 Deficiency: शरीर के ये हिस्से बता देते है विटामिन बी12 की कमी, लक्षण दिखते ही तुरंत ये काम करें
विटामिन बी12 की कमी एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम बनती जा रही है। दुनियाभर में आधी से ज्यादा आबादी विटामिन बी12 की कमी से जूझ रही है। विटामिन बी12 का सेवन करने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है साथ ही ये आपकी स्किन की चमक को भी फीकी नहीं होने देता है।
विटामिन बी12 का सेवन करने से पिगमेंटेशन, नेल्स, बालों की समस्या, स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। विटामिन बी12 के क्या लक्षण और इसकी कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं? इसके लिए आपको नीचे बताई गई चीजों के बारे में बता रहे हैं-

विटामिन B12 क्या करता है?
विटामिन बी12 शरीर की नर्व सेल्स यानी तंत्रिका कोशिकाओं और ब्लड सेल्स यानी रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये DNA बनाने में भी मदद करता है। आपका शरीर विटामिन बी 12 शरीर में खुद नहीं बनता है, ये भोजन के जरिए शरीर में पहुंचता है। विटामिन बी12 अंडे, मांस और डेयरी प्रॉडक्ट के अलावा कुछ अनाजों, ब्रेड और खमीर में भी ये पाया जाता है।
विटामिन बी 12 की कमी से स्किन की समस्याएं, आंखों की खराब सेहत और न्यूरोलॉजिकल मुद्दों से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, उन सभी लक्षणों पर नज़र रखना जरुरी है जो बीमारी का संकेत दे सकते हैं। यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) इस पोषक तत्व की कमी से जुड़े कुछ लक्षणों को सूचीबद्ध किया है-

लक्षण
यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने विटामिन बी12 की कमी से जुड़े कुछ लक्षणों को बताया है-
- त्वचा पर हल्का पीला रंग
- चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन और मेमोरी लॉस
- आंखों की रोशनी में बदलाव
- मुंह के छाले
- लाल जीभ के अलावा मुंह के छाले, घाव और जीभ में सूजन हो सकती है।
- चलने के तरीको में बदलाव
- विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथ, बांहो, या पैरों में पिन या सुई चुभने जैसी झनझनाहट भी होती है।
विटामिन बी 12 की कमी के लिए खाएं ये चीजें
- अंडे में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा होती है, इससे शरीर की 45 प्रतिशत विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
- सोया मिल्क, सोयाबीन, टोफू आदि में विटामिन बी12 पाया जाता है।
- दही में विटामिन बी-12 और बी-1 व बी-2 की अच्छी मात्रा होती है, आप लो-फैट दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- ओट्स का सेवन करने से वजन तो कम होता ही है साथ ही इसमें फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है।
- आप चिकन के जरिए भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- मशरुम भी विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत है।
- ब्रोकली में विटामिन बी12 मौजूद होता है, ब्रोकली में फोलेट और हीमोग्लोबिन की भीअच्छी मात्रा पाई जाती है।
-पनीर में भी विटामिन बी-।2 मौजूद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
