Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं तरबूज, बढ़ सकती है परेशानी
Side Effects Of Watermelon: तरबूज, गर्मियों के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। खाने में मीठा, रसीला और ठंडक से भरपूर तरबूज गर्मी में राहत का सबसे स्वादिष्ट तरीका है। तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि लू से भी बचाता है। इसके अलावा, तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन-सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को तरबूज खाना मना होता है। जी हां, तरबूज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए (Tarbuj Kise Nahi Khana Chahiye) -

डाइबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को तरबूज का जायदा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। ऐसे में, अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें भी तरबूज का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, खाली पेट तरबूज का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
किडनी के मरीज
किडनी के मरीजों को तरबूज का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो कमजोर किडनी वालों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो तरबूज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे लोग
सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे लोगों को तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण या सर्दी-खांसी और बलगम की परेशानी को बढ़ा सकता है। खासतौर पर, रात के समय इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
एलर्जी से पीड़ित लोग
कुछ लोगों को तरबूज खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, जलन, रैशेज, सूजन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को तरबूज से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
