Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, 50% से ज्यादा घटेंगी कीमतें, ज्यादा क्या है कारण
Cheap Weight Loss Drug: वजन घटाने की महंगी दवाओं को लेकर अब लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन दवाओं की कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो सकती है। आपको बता दें कि सेमाग्लुटाइड टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने वाली एक प्रभावी दवा है। सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को ओजेम्पिक (Ozempic) के नाम से भी बेचा जाता है। लेकिन ऑरिजनल ड्रग का पेटेंट एक्सपायर होने के बाद कई फार्मा कंपनियां इसके सस्ते विकल्प बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। अब तक ये दवाएं काफी महंगी होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर थीं, लेकिन जल्द ही ये ज्यादा लोगों के लिए किफायती हो सकती हैं।

कम कीमतों पर मिलेगी वजन घटाने की दवा
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कंपनियां इस दवा को करीब 1000-1500 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही हैं। अभी तक भारत में वजन घटाने वाली मूल दवा वेगोवी (Wegovy) की मासिक खुराक की कीमत ₹10,850 से लेकर ₹16,400 के बीच है। लेकिन भारत की दो प्रमुख फार्मा कंपनियों, नैटको फार्मास्युटिकल्स और एरिस लाइफसाइंसेज इसके सस्ते जेनेरिक वर्जन लॉन्च करना शुरू कर दिया है। नैटको ने 'Semnat' और 'Semaful' नाम से 2 mg डोज की कीमत करीब ₹1,290 प्रति माह रखी है। वहीं, एरिस लाइफसाइंसेज 'Sundae' ब्रांड के तहत इसी कीमत पर दवा उपलब्ध करा रही है।
बाजार में बढ़ेगी टक्कर
पेटेंट खत्म होने के बाद अब कई बड़ी दवा कंपनियां इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, जायडस, ल्यूपिन और अल्केम जैसी करीब 40 से ज्यादा भारतीय दवा कंपनियों को इस साल्ट के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है या वे इस पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे कंपनियां बढ़ेंगी, वैसे-वैसे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर कीमत और नए विकल्प पेश करेंगी।
अलग-अलग तरीके से मिलेगी दवा
अब कंपनियां सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि उसे लेने के तरीके को भी आसान बनाने पर काम कर रही हैं। कुछ कंपनियां पहले से भरे हुए इंजेक्शन दे सकती हैं, जबकि कुछ पेन या छोटे डिवाइस के रूप में इसे उपलब्ध कराने की योजना बना रही हैं। इससे मरीजों को दवा लेना ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा, और वे अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकेंगे।
सेमाग्लूटाइड क्या है?
सेमाग्लूटाइड को शरूआत में टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए विकसित किया गया था। लेकिन बाद में यह वजन घटाने में भी बेहद प्रभावी पाया गया। यह दवा GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट नामक दवाओं की श्रेणी में आती है, जो शरीर में भूख को कम करती है और ब्लड शुगर को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करती है। नोवो नॉर्डिस्क इस साल्ट का इस्तेमाल कर वजन घटाने के लिए 'वेगोवी' और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए 'ओजेम्पिक' नामक दवा बनाती है। पेटेंट की वजह से ये दवाएं अब तक काफी महंगी थीं, लेकिन अब पेटेंट खत्म होने के बाद अन्य कंपनियां भी इसी साल्ट से वजन करने और डायबिटीज नियंत्रण के लिए जेनेरिक और सस्ती दवाएं बना सकेंगी। इससे मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
