Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Weight Loss : ढ़ेर सारा चावल खाने के बाद भी क्यों मोटे नहीं होते हैं जापानी? इसके पीछे हैं ये 6 सीक्रेट
Japanese weight loss tips : जापानी अपनी फिटनेस की वजह से दुनियाभर जाने जाते हैं। उनकी फिटनेस की पीछे खान-पान की आदतों का बहुत बड़ा हाथ है। एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका के लगभग 35% ओबेसिटी रेट के मुकाबले जापान में ओबेसिटी रेट महज लगभग 3% है।
जापान की एक चौथाई से भी कम आबादी मोटापे के निर्धारित मापदंड को पार करती है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन और लटकती हुई तोंद की वजह से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे जापानियों की ईटिंग हैबिट्स फॉलो करके बढ़ते वजन को रोक सकते हैं-

सब्जियों पर देते हैं ध्यान
जापानी कल्चर में लंच हो या डिनर खाने से पहले खूब सारा वेजिटेबल खाया जाता है। इसका फायदा यह है कि इसे खाने से पेट भर जाता है। जिस वजह से जापानी मेन कोर्स ज्यादा मात्रा में खाने से बच जाते हैं। सब्जियों में ऐसे कई जरूरी विटामिन्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होने के साथ ही हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं।
खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं
जापानी लोग हेल्दी रहने के लिए खानपान को खूब तवज्जों देते है, तो हेल्दी रहने और मोटापे से बचने के लिए सही समय, सही तरीके से खाना और क्या खा रहे हैं इस बात जोर देते हैं। वो खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं इससे वो अच्छी तरह डाइजेस्ट हो जाता है और पेट भी लंबे समय तक भरा-भरा फील होता है।
ओवर ईटिंग से बचते हैं
जापानियों में एक कहावत है "हरा हाची बू" जिसका मतलब है कि उतना ही खाओं, जब तक कि 80 प्रतिशत से पेट न भर जाएं। जापानी लोग ओवरईटिंग से बचते हैं।

बासी खाने से बचते हैं
जैपनीज वुमन डॉन्ट गेट ओल्ड एंड फैट..' की सह-लेखिका नेओमी मोरियामा अपनी किताब में लिखती हैं कि जापानी महिलाएं पैकेज्ड और डिब्बा बंद फूड या फ्रिज में रखी बासी खाने को खाने से बचती हैं। भूख लगने पर वे ताजा और फ्रेश पके हुए भोजन खाना प्रिफर करती हैं।
मीठे के नहीं होते हैं शौकीन
जापान के लोग रिफाइंड फूड और मीठा खाने से बचते हैं। जापानी मीठा खाने के शौकीन नहीं होते हैं। इससे वजह से शरीर में जीरों कैलोरीज से बचाव होता है। पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा नहीं होती।
गर्म पानी से स्नान
गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन के साथ मेटाबॉलिज्म भी इम्प्रूव होता है। इससे भोजन सही तरीके से पचता है और ये वजन कम करने में भी मददगार होता है। जापान में लोग 20-30 मिनट के लिए गर्म पानी से हाफ बॉडी बाथ लेते हैं। गर्म पानी से नहाने से नींद में भी सुधार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
