Latest Updates
-
गाजर के अर्क से बना नकली देसी घी लैब टेस्ट में पास, जानें ये सेहत के लिए कितना खतरनाक? -
Jodhpur Spicy Snack Mirchi Bada Recipe: घर पर बनाएं जोधपुर का मशहूर चटपटा मिर्ची बड़ा -
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत, क्या सच हुई 2026 को लेकर बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
कौन है ढोंगी इंजीनियर बाबा? जो गंधर्व विवाह की आड़ में लड़कियों संग करता था घिनौना काम -
भारत के पास है कितना सोना? दुनिया के सबसे बड़े Gold Reserve वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में नंबर 1 कौन? -
90% People Cook This Wrong Chole Bhature Recipe: अब घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद -
Khan Sir Family-Net Worth: कौन-कौन है खान सर के परिवार में? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते शिक्षक -
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट -
4 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल -
किन लोगों को भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए साइकिल, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान
मांसपेशियों के लिए खतरनाक है ऊंची एड़ी

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अक्सर ऊंची एड़ी की चप्पलें पहनने वाली महिलाओं की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं इसलिए जब वे फ्लैट चप्पलें पहनती हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है।
लंबे समय तक ऊंची एड़ी पहनने से पैरों की पिंडली की मांसपेशियां छोटी और कमजोर हो जाती हैं और जब ऐसी महिलाएं फ्लैट चप्पलें पहनती हैं तो मांसपेशियों में ज्यादा खिंचाव होता है जबकि वे इतने खिंचाव की आदी नहीं होतीं। इस वजह से पैरों में दर्द होता है और परेशानी होती है।
मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के मुताबिक जो महिलाएं दो साल तक प्रति सप्ताह पांच दिन ऊंची एड़ी की चप्पलें पहनती हैं उनकी पिंडलियों की मांसपेशियां 13 प्रतिशत तक संकुचित हो जाती हैं। यह प्रभाव स्थाई होता है और इसे दूर करने का केवल एक ही उपाय है कि हर दिन खिंचाव पैदा करने वाला व्यायाम किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications