Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
हैप्पी मील के साथ खिलौना बंद

स्वास्थ्य और पर्यावरण के कई क्षेत्रों में पहल करने के लिए मशहूर कैलिफ़ोर्निया के शहर सैन फ्रांसिस्कों ने इसके लिए एक क़ानून पारित कर दिया है.फ़ास्ट फू़ड का सबसे जाना पहचाना ब्रांड मैक्डोनल्ड्स बच्चों को लुभाने के लिए 'हैप्पी मील" देता है जिसके साथ उन्हें एक खिलौना भी मिलता है.सैन फ्रांसिस्को में वो ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि इस क़ानून के समर्थकों का कहना है कि फ़ास्ट फ़ूड चेन बच्चों में बढ़ते मोटापे की बड़ी वजह हैं.
उनका कहना है कि हैप्पी मील वाले खानों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है और उनकी वजह से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है कि अमरीका के 20 प्रतिशत बच्चे मोटापे का शिकार हैं.अब सैन फ्रांसिस्को के फ़ास्ट फ़ूड रेस्तरां बच्चों को खिलौना तभी दे सकेंगे यदि खाना स्वास्थ्यवर्धक होगा.
मैक्डोनल्ड्स ने अपने कई वरिष्ठ अधिकारियों को इस क़ानून को पारित होने से रोकने के लिए सैन फ्रांसिस्को भेजा था.कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “माता-पिता हमें बताते हैं कि (अपने बच्चे को क्या खिलाएं) ये उनका अधिकार है और उनकी ज़िम्मेदारी है न कि सरकार की."
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
