Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ग्लोइंग स्किन इज़ इन

आप कुछ टिप्स आजमा सकती हैं :
- आमतौर पर हम दो-चार दिन तक तो स्किन की अच्छी तरह केयर करते हैं, लेकिन फिर बिजी होने के चलते रूटीन को ब्रेक भी कर देते हैं। आप ऐसा बिल्ककुल न करें। रेग्युलर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इससे गंदगी भी दूर होगी।
- स्किन के नेचुरल ऑइल को सुरक्षित करने के लिए परफ्यूम्ड सोप का इस्तेमाल बंद कर दें । इसकी बजाय क्लींजर का यूज करें, जो डीप क्लीजिंग करता है।
- बॉडी को वॉश करने के लिए एक अच्छे एंटी बैक्टीरियल सोप का यूज करें। खासतौर से पैरों की सफाई पर ध्यान दें, क्योंकि बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा बुरी हालत पैरों की होती है। गंदे पानी और डस्ट से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
- महिलाओं की त्वचा काफी डेलिकेट होती है इसेलिए इसे रगड़ने की भूल गलती से भी ना करें। रगड़ने से हाइपर-पिग्मेंटेशन हो सकता है। इसको पोंछते समय हमेशा हल्के हाथों का इस्तमाल करें।
- आप हैवी क्रीम्स की बजाय लाइट लोशंस का यूज करें। स्किन पर तरह तरह की क्रीम का प्रयोग ना करें बल्कि कोई एक क्रीम का चुनाव करे लें और उसी का प्रयोग किया करें।
- अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो शहद में बेसन मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मलें और बाद में धो लें। बेसन अतिरिक्त तेल को खत्म करेगा और शहद त्वचा के ढीलेपन को खत्म करके कसाव लाएगा। त्वचा की चमक भी शहद बनाए रखेगा।
- आपको महीने में एक बार फेशियल भी करवाना चाहिए इससे स्किन क्लीन दिखेगी और ग्लो करेगी।
- धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं। इससे आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचेंगी । एसपीएफ 15 आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगा। यह स्किन पर सन स्पॉट्स और रिंकल्स को आने से रोकता है।
- अक्सर हम चेहरे की खूबसूरती को निखारने में पैरों को भूल जाते हैं। पैरों की देखभाल भी बहुत जरुरी है। पैरों को साफ करने के बाद उन्हें सुखाना ना भूलें। इससे फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। वर्ना अंगुलियों के बीच में इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। तौलिये से अच्छी तरह अंगुलियों के बीच के हिस्से को सुखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
