Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश में भीगें मगर सावधानी से

लगातार हो रही है बारिश कभी न कभी लोगों को भिगा ही रही है जरूरत है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि बारिश में भीगने के बाद कोई बीमारी न पकड़ ले। चिकित्सक कहते हैं कि बारिश के शुरूआती दौर में डायरियां व पेट बीमारियां लोगों की परेशानी का सबब बनती हैं। जबकि बारिश के बाद खुले मौसम में ब्रॉन्काइटिस एवं सांस की अन्य बीमारियां जोर पकड़ लेती हैं।
वरिष्ठ परामर्शदाता डा. आशुतोष दुबे के अनुसार मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों का सम्बंध प्रदूषण से है। उनका कहना है कि कार्बन, सल्फर व नाइट्रोजन के कण गर्मी के दिनों में वातावरण में ऊपर की ओर चले जाते हैं। गर्मी के बाद मानसून में होने वाली बारिश में वही कण पानी के साथ जमीन पर आते हैं।
प्रदूषण के कण जो शरीर पर गिरते हैं खुजली व कंजेक्टिवाइटिस का कारण बन सकते हैं जबकि कुछ कण हवा में तैरते हुए सांस के साथ शरीर के भीतर प्रवेश कर ब्रॉन्काइटिस रोग उत्पन्न कर सकते हैं। डा. दुबे का कहना है कि यदि बारिश में भीग जाए तो घर जाकर साफ पानी से अवश्य नहाएं ताकि शरीर पर प्रदूषण के जो अंश हों वह धुल जाएं। उनका कहना है कि बारिश में एक बात का विशेष ध्यान रखें कि गीले कपड़े न पहनें यदि बारिश के दौरान पकड़े गीले हो जाएं तो जल्द से जल्द उन्हें बदल लें।
चिकित्सकों की सलाह
1- बारिश के मौसम में भीगने से बचें
2- यदि भीग जाएं तो साफ पानी से अवश्य नहाएं
3-बारिश के मौसम में नम कपड़े न पहनें, हमेशा सूखे हुए कपड़े ही पहनें
4- बगलों एवं जांधों आदि की प्रतिदिन सफाई करें
5- आंखों को दिन में तीन से चार बार साफ पानी से धुलें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
