Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
कैसे हटाएं खूबसूरत चेहरे से बदसूरत तिल

कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिनसे आप लाभ उठा सकती हैं।
1.फूलगोभी ना सिर्फ खाने में बल्कि तिल को साफ करने में भी काफी कारगर होती है। घर में इसका रस तैयार करें और रोज तिल वाली जगह पर लगाए। इससे कुछ ही दिनों में पुरानी त्वचा धीरे धीरे साफ होने लगेगी और तिल गायब हो जाएगा।
2.धनिया की पत्ती का पेस्ट बना कर उसे अपने तिल पर लगाए। इसमें आपको थोडा समय लगेगा पर यह आप के तिल को हमेशा के लिए मिटा देगा।
3.लहसुन के पेस्ट को रोज रात में सोने से पहले तिल पर लगाए और पेस्ट लगाने के बाद उस स्थान पर बैंडेज लगा कर छोड दें। सुबह उस त्वचा को हल्के गरम पानी से धो लें।
4.घर पर रेंड़ी के तेल से मसाज करने पर भी तिल को मिटाने में काफी राहत मिलती है। इससे तिल धीरे धीरे पर हमेशा के लिए गायब हो जाता है।
5.त्वचा को गरम पानी से 5-10 मिनट तक अच्छे से धोयें और उसके बाद रुई को सिरके में भिगोकर अपने तिल पर लगाए। 10 मिनट तक रहने के बाद त्वचा को गरम पानी से धो लें। दिन में एैसा दो बार करें।
6.थोडा सा शहद और सन बीज के तेल को मिलाए और रोज 5 मिनट के लिए तिल पर लगा कर रगड़े। इससे ना सिर्फ त्वचा चमक उठेगी बल्कि तिल भी खायब हो जाएगा।
7.तिल से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए अनन्नास या अनन्नास के रस को त्वचा पर लगाए ।
8.रेंड़ी के तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करे और त्वचा पर लगाए। इसको रात भर लगा रहने दें और सुबह होते ही साफ करें, कुछ ही दिनों में फर्क आपके सामने होगा ।
9.आप चाहें तो विटामिन सी की एक गोली को पीस कर आपने तिल वाले भाग पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद उस जगह को बैंडेज से ढॅक लें। बेहतर होगा कि यह काम आप रात में ही करें।
10.इन नुस्खों के अलावा आप जितना हो सके धूप से बचें। हो सके तो सुबह 10 से 4 बजे तक बिल्कुल भी बाहर ना निकले क्योकि अल्ट्रावाइलेट की किरणें आप की त्वचा पर और भी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।
यह कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे हैं जिनको आप बिना किसी महंगे खर्च के अपना सकती हैं और बेदाग त्वचा पा सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
