Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
त्वचा में चार चांद लगाए ऑलिव ऑयल

एक अन्य शोध के नतीजे बताते हैं कि कोलोन कैंसर को दूर रखने में ऑलिव ऑयल ताजा फलों और सब्जियों की तरह प्रभावशाली है। एक अन्य जानकारी के अनुसार भोजन में ऑलिव ऑयल का इस्तमाल किया जाए, तो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके पीछे भी पोलीफिनोल्स की भूमिका है। यह तो हुई ऑलिव ऑयल का भोजन में प्रयोग करके हेल्दी रहने का तरीका। इसके अलावा इसका इस्तमाल उबटन, फेसमास्क आदि के रुप में भी किया जा सकता हे।
झुर्रियों का दुश्मन- हफ्ते में तीन बार नींबू में रस में ऑलिव ऑयल मिला कर चेहरे की मालिश करें, इससे न सिर्फ झुर्रियां भागेगीं बल्कि चेहरे की रंगत में भी निखार आएगा। साथ ही बालों में लगाने से इनकी अच्छी कंडीशनिंग भी हो जाती है। उलझे बालों की समस्या भी सुलझेगी। थोडा सा ऑलिव ऑयल अपने होथों में लें और उन्हें रुखे और बेजान बालों पर लगाएं, इससे आपके बाल सिल्की हो जाएंगे। और अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो वही भी कम हो जाएगी।
कोहनी निखर जाएगी- ऑलिव ऑयल और नींबू मिलाकर कुहनी पर अच्छी तरह रगड़ें। इससे कुहनी का कालापन और रुखापन दूर होगा। आपकी कुहनी हाथ की रंगल से मेल खाती हुई हो जाएगी।
फेशियल से निखार- चेहरे को सादे पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब ऑलिव ऑयल से मसाज करें। इसके बाद आधा चम्मच चीनी लेकर चेहरे पर रगड़े। अंत में गुनगुने पानी में एक मुलायम कपड़ा भिगोकर चेहरे को भिगो कर चेहरे को पोंछ लें। कुछ दिनों तक ऐसा कर के आप महसूस करेगीं कि आपका चेहरा चार चांद की तरह निखर उठा है। रुखे, बेजान, फटे होठों पर ऑलिव ऑयल कि हल्की मालिश सुबह शाम करें इससे आपके होंठ कोमल हो जाएगें।
नाखून बने मजबूत- खुरदरे क्यूटिकल्स और बेतरतीब नाखूनों को सुंदर बनाने में ऑलिव ऑयल मददगार हो सकता है। करीब आधे घंटे के लिए ऑलिव ऑयल में नाखूनों को डुबोकर रखें। इससे नाखून और क्यूटिकल्स नरम और लचीले हो जाएगें। यह किसी भी क्रीम से बेहतर काम करेगा। आप चाहें तो पैरों को साफ करके उसपर ऑलिव ऑयल लगाएं और सूती मोजे पहन कर सो जाएं। इससे आपके पैर नरम और निखरी रंगत के हो जाएगें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
