Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या आप भी साइनस के मरीज हैं?

साइनस के लिए किया जाने वाला सबसे आम उपचार सर्जरी है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह सफल नहीं होता। इसलिए चलिए आज हम आपको साइनस संक्रमण को दूर करने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं -
1. सब्जियों का प्रयोग एक सबसे अच्छा साइनस संक्रमण घरेलू उपचार है। अगर आप 300 एमएल गाजर का रस, 100 एमएल चुकंदर का रस, 200 एमएल पालक का रस और 100 एमएल ककड़ी का रस रोज़ पिएगें तो आपको जरुर फायदा होगा।
2. एक चम्मच मेथी के बीज को पानी के एक कप के साथ उबाल लें। इसको पांच मिनट तक अच्छे से उबाल कर छान लें। यह चाय एक बार हर रोज जरुर पीना चाहिए।
3. छोटा प्याज और लहसुन कूंट कर एक साथ पानी में उबाल कर भाप लेने से साइनस के सिरदर्द में लाभ होता है। साथ ही गर्म कपड़ा या फिर गर्म पानी की बोतल गालों के ऊपर रखकर सिकाई करनी चाहिए। यह प्रक्रिया लगभग एक मिनट के लिए दिन में तीन बार करनी चाहिए। इससे काफी आराम मिलता है।
4. यूकलिप्टस तेल की कुछ बूंदों के साथ पानी का आधा कप उबाल लें और स्टीम लें। यह संक्रमण दूर करता है और साइनस सिरदर्द के लिए फायदे मंद इलाज भी होता है।
5. इसके लक्षण को कम करने के लिए सूप बनाइए जिसमें लहसुन, प्याज, सहिजन, काली मिर्च और अदरक पडा हो। इसको गरमा गरम पीने से लाभ होता है।
6. साइनस के सिरदर्द को कम करने के लिए प्रत्येक नथुने पर प्याज के रस की दो बूंदें रखिए।
7. इसके दर्द को कम करने के लिए आप एक पैक बनाए जिसमें कमल जड़, अदरक, और आटां मिला हो। इसे रात भर अपनी नाक और माथे पर लागाएं रखें और सुबह होते ही उसे गर्म पानी से धो लें। इस मिश्रण को लगाने से बलगम आपकी नाक की छड़ी में नहीं चिपकेगा, इस प्रकार, संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। यह घरेलू उपाय सर्दियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सात घरेलू उपचार का पालन करें और एक साइनस मुक्त जीवन जीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
