Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
खुल कर हंसे, अल्सर भगाएं
अल्सर के इलाज के लिए खून के प्रवाह को बढ़ाने की ज़रुरत होती हैअगर आपको अल्सर की बीमारी है, तो उसे दूर भगाने के लिए खुल कर हंसिए.लीड्स यूनिवर्सिटी की एक टीम का कहना है कि आधुनिक तकनीक के बजाय अच्छा इलाज और हंसी मिलकर पैरों के अल्सर से मुक्ति दिला सकते हैं.
पैरों के अल्सर के इलाज के लिए ज़्यादातर अस्पताल और चिकित्सा सेवाएँ अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल करते हैं.लेकिन पिछले पांच वर्षों में 337 मरीज़ों पर किए गए शोध में पाया गया कि ये तरीका बीमारी से जल्द उभरने के लिए उतना पुख़्ता नहीं है.
दिल से हंसे
लीड्स के शोधकर्ता प्रोफेसर आंद्रे नेल्सन का कहना है, “ऐसे मरीज़ों के इलाज के लिए उनके हृदय से पैरों तक खून के प्रवाह को बढ़ाने की ज़रुरत होती है. उसका बेहतरीन तरीका है शरीर में दबाव बढ़ाने के लिए पट्टी बांधना, व्यायाम और मरीज़ को बढ़िया खाने की सलाह देना. कोई माने या न माने लेकिन खुलकर हंसना भी अल्सर के मरीज़ों के लिए काफ़ी मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हंसने से डायफ्रॉम हरकत में आता है जिससे कि पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है."
इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने ऐसे मरीज़ों पर ध्यान दिया जिनके अल्सर के घाव छह महीनों से नहीं भरे थे.शोध में पाया गया कि अल्सर के इलाज के लिए आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले अल्ट्रासाउंड और कम्प्रेशन थेरेपी से अल्सर के घाव पर कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
