Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डबल चिन की परेशानी को ऐसे करें दूर
आपने कई ऐसे लोगो को देखा होगा जिनकी ठुड्डी पर अत्यधिक चर्बी जमी रहती है। इस जमी चर्बी को हम डबल चिन भी कह कर बुलाते हैं। इस समस्या के बारे में कई गलतफहमियां लोगो के दिमाग में छाई हुई हैं जिसके बारे में हम आज बात करेंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की इस समस्या से जूझ रहे लोंगो को क्या खाना चाहिये और किस चीज से परहेज करना चाहिये।
कारण -
1. वंशानुगत चेहरे की संरचना- डबल चिन कई परिवारों में पाया जाता है। यहां तक की कई सदस्य ऐसे भी होते हैं जो देखने में पतले-दुबले होते हैं लेकिन फिर भी उनके डबल चिन होती है। जीन संभावना अधिक होने के नाते उनके शरीर का फैट ठुड्डी पर जा कर जमा हो जाता है।
2. अतिरिक्त पानी प्रतिधारण- कई गर्भवती महिलाओं में शरीर में अधिक पानी जमा हो जाने की वजह से भी ठुड्डी के सूजन आ जाती है। जिस तरह उनका पूरा शरीर फैल जाता है उसी तरह से इस दौरान डबल चिन भी हो जाना आम बात होती है।
3. मोटापा- अधिक वसा जमने का प्रमुख कारण मोटापा भी होता है। अगर आप ओवरवेट हैं तो पूरे शरीर पर चर्बी जमेगी और जब फैट सेल को शरीर पर और कोई जगह नहीं मिलेगी तो वह चेहरे के नीचे थैली बना कर जमने लगेगा।
4. बुढ़ापा- अत्यधिक ठुड्डी होना भी बुढ़ापे की ही देन होती है। यह और कुछ नहीं बल्कि झुर्रियां ही होती हैं। अगर आपके चेहरे पर पहले से ही एक्स्ट्रा चिन है तो बुढ़े होने तक तो यह और भी बत्तर हो जाएगा।
इस एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा पाने के लिये आपको अपनी डाइट पर ध्यान रखना होगा और साथ ही व्यायाम भी करना होगा। भेजन को सही प्रक्रिया से अगर खाया जाए तो भी फायदा पहुंचता है। भोजन को हमेशा अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाना चाहिये।
अपनाएं यह डाइट-
1. सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि इस डबल चिन के होने का कारण क्या है। उसके बाद अपने डाइट पर ध्यान दें। अगर आपकी इस समस्या के पीछे अत्यधिक पानी का अवरोधन है तो अपनी डाइट से सोडियम और पोटैशियम को हटा दें। इसका यह मतलब की अपने भोजन में कम से कम नमक का प्रयोग करें।
2. अगर आपको लगता है कि यह समस्या वंशानुगत है तो शुरुआत से ही अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरु कर दें। अपनी लाइफस्टाइल से जंक फूड और वसा युक्त पेय को बिल्कुल ना बोल दीजिये।
3. मोटापा भी ठुड्डी के पास वसा इकत्रित होने का आम कारण है। इसलिये अपने शरीर से चर्बी को दूर करने की कोशिश कीजिये जिससे चेहरे के नीचे की चर्बी खुद ही गायब हो जाएगी। ट्रांस फैट और कार्बोहाइड्रेट को बिल्कुल ना बोल दीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
